फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Veteran Coalition in Bareilly today Grjenge

आज से बरेली में गरजेंगे गठबंधन के दिग्गज

Fri, 10 Feb 2017 01:01 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 10 Feb 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Veteran Coalition in Bareilly today Grjenge
राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रचार युद्ध के आखिरी पड़ाव पर गठबंधन के बड़े नेता बरेली पहुंच रहे हैं। यह शायद प्रचार की जंग में आगे निकलने की भी तैयारी है। बसपा सुप्रीमो बोल चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 को बदायूं से ही बरेली को केंद्र में रखकर वार करेंगे तो भाजपा के केशव मौर्य और स्वामी प्रसाद की सभा भी खत्म हो चुकी है। अब आखिरी दांव के रूप में जहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीन दिन यहां रहेंगे वहीं 13 फरवरी को राहुल गांधी का रोड शो होगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी शुक्रवार को बरेली में बोलेंगे तो प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की सभा 12 को होगी। 
विज्ञापन

बरेली जिले में प्रतिद्वंद्वियों की सक्रियता देख कर और खास कर भाजपा का इंपैक्ट कम करने के लिए कांग्रेस और सपा ने अपने स्टार प्रचारकों को इस मैदान में उतारा है। अंतिम चोट हमारी के अंदाज में यहां आखिरी मौके पर बड़ी संख्या में प्रचारकों को झोंका गया है। सभी से कुछ न कुछ समीकरण बनाने की उम्मीद कांग्रेसी कर रहे हैं। 13 फरवरी को राहुल गांधी का रोड शो तय हो गया है। कांग्रेसी रूट तय कर रहे हैं। ऐसे रूट की तलाश है जिस पर सभी जाति धर्म के लोग हों और अधिक से अधिक विधान सभाएं कवर हो जाएं। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय का कहना है कि कल तक रूट तय हो जाएगा। राहुल गांधी के साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश के भी रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार 10 फरवरी को सपा के कैबिनेट मंत्री आजम खां शेरगढ़ में सभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को ही आल इंडिया कांग्रेस के मसासचिव व प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद मीरगंज और बरेली में सभाएं करेंगे। मीरगंज में वह डिन्ना रोड पर मोती मियां की दरगाह वाले मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में दो बजे सभा करेंगे तो बरेली में साढ़े तीन बजे आजाद इंटर कालेज में और बाद में शाम छह बजे जोगी नवादा के अल्वी चौराहे पर सभा को संबोधित करेंगे। उनका हेलीकाप्टर मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में उतरेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर 12 को बरेली की कैंट और शहर विधान सभा क्षेत्र में सभाएं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed