फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vehicles will be parked in front of the new examination building and the Commerce Department.

Bareilly News: नए परीक्षा भवन व वाणिज्य विभाग के सामने खड़े होंगे वाहन

Wed, 30 Sep 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 30 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will be parked in front of the new examination building and the Commerce Department.
बरेली। बरेली कॉलेज में पार्किंग को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के समाधान के लिए मंगलवार को प्राचार्य ने नया फार्मूला पेश किया। नए परीक्षा भवन व वाणिज्य विभाग के सामने वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, शिक्षकों व कर्मचारियों ने नई व्यवस्था को नकार दिया। उनका कहना है कि यह उनकी समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन

प्राचार्य ओपी राय के मुताबिक, नई व्यवस्था आज से ही लागू की जाएगी। पूर्वी गेट से आने वाले शिक्षकों, शोधार्थियों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वाहन वाणिज्य विभाग के सामने खड़े किए जाएंगे। पश्चिमी गेट से आने वाले कर्मचारियों के वाहन पुरानी बैंक बिल्डिंग के सामने वाले गेट से होते हुए नए परीक्षा भवन और भौतिकी विभाग के पीछे तक जा सकेंगे।
विज्ञापन

वाहन निर्धारित जगह पर ही खड़े हों इसके लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और सुरक्षाकर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। विद्यार्थियों के लिए भी विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। उनके वाहन निर्धारित साइकिल स्टैंडों पर ही पार्क होंगे। परिसर में अन्य किसी भी स्थान पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

शिक्षक व कर्मचारी बोले-नई व्यवस्था हमें स्वीकार नहीं
इस मामले में मंगलवार को भी शिक्षक व कर्मचारी प्राचार्य से मिले। उन्होंने नई व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव प्रो. वीपी सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल प्रबंध समिति के सचिव से मिल चुका है। उन्होंने सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच ही गेट बंद रखने का सहमति जताते हुए प्राचार्य से वार्ता करने को कहा। इसके अलावा कोई और व्यवस्था हमें स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed