{"_id":"6518c4b439a5f76fae0617d4","slug":"vehicles-challans-issued-for-breaking-traffic-rules-in-bareilly-2023-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Traffic Rules: इस शहर के नौ चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे चालू, पांच दिन में एक हजार से ज्यादा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Traffic Rules: इस शहर के नौ चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे चालू, पांच दिन में एक हजार से ज्यादा चालान
Sun, 01 Oct 2023 10:42 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:42 AM IST
सार
बरेली में बिना हेलमेट बाइक चलाना भारी पड़ सकता है। शहर के नौ चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे चालू हो गए हैं, जिनके जरिए यातायात नियम तोड़ने वालों के ताबड़तोड़ चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में यातायात नियमों की अनदेखी करना महंगा पड़ सकता है। शहर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए पांच दिन में 1002 दोपहिया वाहनों के ई चालान किए गए हैं। सबसे अधिक ई चालान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के किए गए हैं, वहीं कुछ चालान तीन सवारी वालों के भी भी काटे गए हैं।
विज्ञापन
26 सितंबर से 30 सितंबर तक बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 1002 वाहन चालक शहर के विभिन्न चौराहो पर लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हुए थे। दोपहिया वाहनों के ई चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly: राष्ट्रपति सेवा पुरस्कार से नवाजी गईं बरेली की संजना सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
विज्ञापन
वहीं इन पांच दिनों में बाइक पर तीन सवारी लेकर यात्रा करने वाले 24 लोगों के वाहनों के ई चालान किए गए हैं। यह चालान मालियों की पुलिया, सेलेक्शन प्वाइंट, कारगिल चौक कैंट, सौ फुटा तिराहा, मिनी बाइपास तिराहा, ईंट पजाया चौराहा व शील चौराहा आदि जगहों पर किए गए हैं।
शहर में इन नौ तिराहों चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों के साथ ही उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो यातायात नियमों का उल्लंघन होते ही फोटो लेकर ई चालान कर देते हैं। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि नियमों की की अनदेखी करने पर आगे भी ई चालान किए जाएंगे।
शहर में इन नौ तिराहों चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों के साथ ही उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो यातायात नियमों का उल्लंघन होते ही फोटो लेकर ई चालान कर देते हैं। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि नियमों की की अनदेखी करने पर आगे भी ई चालान किए जाएंगे।