फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vehicle owners spending hefty sums for preferred numbers; '9999' sold for one lakh.

Bareilly News: पसंदीदा नंबरों के लिए मोटी रकम खर्च कर रहे वाहन स्वामी, एक लाख में बिका 9999

Thu, 17 Sep 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 17 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Vehicle owners spending hefty sums for preferred numbers; '9999' sold for one lakh.
बरेली। कारों और बाइकों के लिए पसंदीदा नंबर हासिल करने के लिए वाहन स्वामी मोटी रकम खर्च कर रहे हैं। परिवहन विभाग की ईएक्स सीरीज शुरू होने पर खास नंबरों की नीलामी में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें 9999 नंबर एक लाख रुपये में बिका, जबकि 0777 नंबर 50 हजार रुपये में खरीदा गया। जेन जी में बाइकों के लिए पसंदीदा नंबरों की चाहत बढ़ी है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, एक सीरीज में 9999 नंबर होते हैं, जिनकी बिक्री पूरी होने के बाद अगली सीरीज शुरू की जाती है। चार पहिया वाहनों के लिए 0001, 0786, 1111, 9999 समेत 20 नंबरों की कीमत एक लाख रुपये तय की गई है। बाइकों के लिए इन्हीं नंबरों का मूल्य 20 हजार रुपये है। 0010, 0777, 1000 जैसे अन्य नंबर चार पहिया वाहनों के लिए 50 हजार रुपये में उपलब्ध हैं। बाइकों के लिए ये नंबर 10 हजार रुपये में मिलते हैं।
विज्ञापन


बरेली का परिवहन नंबर यूपी-25 है। इस वजह से जिले में 2525 नंबर की विशेष मांग रहती है। यह नंबर हर नई सीरीज में सबसे पहले बिक जाता है। 2019 से अब तक जारी सौ से अधिक सीरीज में इस नंबर के लिए बोली लगी है। 2525 नंबर की कीमत 15 हजार रुपये है। वर्ष 2019 से पहले ये नंबर आसानी से मिल जाते थे, लेकिन अब वीआईपी नंबरों के लिए अलग-अलग धनराशि तय की गई है। इससे परिवहन विभाग को अतिरिक्त आय भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वीआईपी नंबरों के लिए अलग-अलग कीमतें निर्धारित हैं। पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष लोगों ने ज्यादा संख्या में मनपसंद नंबर लिए हैं। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन नंबर ले सकता है।- पंकज सिंह, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed