{"_id":"65d2734bb50cd532d501cf77","slug":"vehicle-broke-down-on-track-at-bilpur-crossing-jammed-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-100435-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिलपुर क्राॅसिंग पर ट्रैक पर खराब हुआ वाहन, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिलपुर क्राॅसिंग पर ट्रैक पर खराब हुआ वाहन, लगा जाम
Mon, 19 Feb 2024 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
बिलपुर क्रासिंग पर ट्रैक पर हुई डीसीएम खराब लगा जाम
फतेहगंज पूर्वी। दातागंज मार्ग स्थित बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग पर रविवार रात सात बजे डीसीएम वाहन खराब हो गया। इसकी वजह से फाटक बंद नहीं हो पाया और अप व डाउन लाइन पर मालगाड़ियां खड़ी करनी पड़ीं। इधर, क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया।
गेटमैन ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी तो आरपीएफ के सिपाही मौके पर पहुंचे और खराब डीसीएम को धक्का देकर ट्रैक से हटवाने को कोशिश की, लेकिन ब्रेक जाम होने के कारण डीसीएम टस से मस न हो सकी। फिर अन्य वाहनों से धक्का लगवाकर उसे ट्रैक से हटाया जा सका।
इस दौरान दोनों ओर की ट्रेनें करीब आधा घंटे तक खड़ी रहीं। वहीं क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया। आरपीएफ ने कड़ी मशक्कत कर आड़े-तिरछे वाहनों को एक लेन से निकलवाकर जाम खुलवाया गया। करीब दो घंटे तक राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। करीब नौ बजे यातायात सुचारु हो पाया। आरपीएफ के इंद्र कुमार ने बताया कि डीसीएम चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।