फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Varun Gandhi praised his great grandfather Pandit Nehru in Pilibhit

Pilibhit: वरुण गांधी ने पंडित नेहरू की प्रशंसा की, कहा- परनाना ने आलोचकों को भी दिया मौका, बना दिया था स्पीकर

Fri, 26 May 2023 09:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 May 2023 09:33 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी लीडर बनकर नहीं, बल्कि जनता का सेवक बनकर काम किया। कोरोना काल में खुद को खतरे में डालकर निजी धन से लोगों की सेवा के लिए दो साल तक सांसद रसोई चलाकर भोजन की व्यवस्था कराई।

विज्ञापन
Varun Gandhi praised his great grandfather Pandit Nehru in Pilibhit
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र पीलीभीत आए सांसद वरुण गांधी शुक्रवार को स्प्रिंगडेल कॉलेज में युवा उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। युवाओं को प्रमाण पत्र देते हुए उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के नाम से यह नेहरू युवा केंद्र संस्था है। पंडित नेहरू उनके परनाना थे। सांसद ने कहा कि परनाना ने अपने आलोचकों को भी मौका दिया और उन्हें लोकसभा का अध्यक्ष बना दिया था।

विज्ञापन

सांसद ने कहा कि हमें कुछ ऐसा करना चाहिए जो देश हित में हो। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी लीडर बनकर नहीं, बल्कि जनता का सेवक बनकर काम किया। कोरोना काल में खुद को खतरे में डालकर निजी धन से लोगों की सेवा के लिए दो साल तक सांसद रसोई चलाकर भोजन की व्यवस्था कराई, ताकि कोई भूखा न रहे। सांसद ने कहा कि बड़ा आदमी वह होता है, जिसके साथ कोई छोटा महसूस ना करें। इसके बाद वह बीसलपुर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बीसलपुर के परानपुर, कनगवां, मितेपुर, और ललौर गुजरानपुर आदि गावों में जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्याओं के बारे में उन्हें किसी भी समय बता सकते हैं। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं बताईं। सांसद ने आश्वासन दिया कि वह संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। 

विज्ञापन

इससे पहले वह बरखेड़ा क्षेत्र के ज्योहरा कल्याणपुर में बालाजी दरबार में पहुंचे और भंडारे का शुभारंभ किया। उन्होंने खुद लोगों को प्रसाद दिया। इस दौरान सांसद के निजी सचिव कमलकांत, एमआर मलिक, नरेंद्र प्रताप सिंह, अचल दीक्षित, बंटी गुप्ता, सचिन जायसवाल, राहुल देव आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed