{"_id":"5d30903c8ebc3e6c990bc076","slug":"vande-mataram-and-gayatri-mantra-chanting-in-sambhal-madarsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभलः मदरसे में गूंजा गायत्री मंत्र और वंदेमातरम, विहिप ने कराया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभलः मदरसे में गूंजा गायत्री मंत्र और वंदेमातरम, विहिप ने कराया कार्यक्रम
Thu, 18 Jul 2019 09:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
मदरसे में गायत्री मंत्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के गांव मऊभूड़ स्थित मदरसा मौलाना अली जौहर में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम और गायत्री मंत्र का गान किया गया है। भारत माता, गौ माता और अमर शहीदों के नारे बुलंद किए गए।
विज्ञापन
मदरसा छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से खड़ा कर गान कराया गया। जहां एक ओर पूरे देश में वंदेमातरम को लेकर विवाद खड़ा हुआ है वहीं दूसरी ओर मदरसे में वंदेमातरम और गायत्री मंत्र के गान से मिसाल पेश की गई है। वहीं इस तरह का कार्यक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
गुरुवार को गांव मऊभूड़ स्थित मदरसा मौलाना अली जौहर में विश्व हिन्दू परिषद की टीम पहुंची। जहां मदरसा छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का गान और गायत्री मंत्र का उच्चारण कराया गया। इस कार्यक्रम में भारत माता, गौ माता, गंगा माता और अमर शहीदों के जयकारे लगे। जिससे मदरसा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
विहिप जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने मदरसा छात्र-छात्राओं को वंदेमातरम का अर्थ और महत्व बताते हुए प्रतिदिन गायन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से 15 अगस्त तक भिन्न-भिन्न विद्यालयों में जाकर वंदेमातरम का गायन कराने का विहिप की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि पूजा पद्धति अलग होने पर राष्ट्रीय धर्म एक होना चाहिए।
मदरसा संचालक फिरोज खां ने विहिप के पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान दयाशंकर लाठे, राजेश गुप्ता, सतेंद्र शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, वैभव गुप्ता, सुधीर पाठक, अभिलाष शुक्ला, अजीत सैनी, सुभाष चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित वार्ष्णेय ने किया।