फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vande Bharat train will pass through Bareilly Junction

बरेली से गुजरेगी वंदे भारत: प्रशिक्षण के लिए भेजे गए लोको पायलट, शारदीय नवरात्र में हो सकता है स्पीड ट्रायल

Tue, 04 Jul 2023 01:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 01:14 PM IST
सार

इज्जतनगर मंडल ने वंदे भारत ट्रेन के संचालन के लिए रामनगर-मथुरा-जयपुर, रामनगर-अयोध्या, काठगोदाम-प्रयागराज रूट लगभग निर्धारित कर दिया है। मुरादाबाद मंडल ने सहारनपुर-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-प्रतापगढ़ के अलावा सहारनपुर-प्रयागराज रूट तय किए हैं।

विज्ञापन
Vande Bharat train will pass through Bareilly Junction
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र में वंदे भारत ट्रेन का स्पीड ट्रायल हो सकता है। बरेली जंक्शन से दो वंदे भारत ट्रेनें गुजर सकती हैं। एक का संचालन इज्जतनगर और दूसरी का मुरादाबाद मंडल के तहत होगा। वंदे भारत के स्पीड ट्रायल के लिए लोको पायलट समेत कर्मचारियों को गाजियाबाद में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें रोजा, बरेली और मुरादाबाद लॉबी के लोको पायलट शामिल हैं।

विज्ञापन


इज्जतनगर मंडल ने वंदे भारत ट्रेन के संचालन के लिए रामनगर-मथुरा-जयपुर, रामनगर-अयोध्या, काठगोदाम-प्रयागराज रूट लगभग निर्धारित कर दिया है। मुरादाबाद मंडल ने सहारनपुर-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-प्रतापगढ़ के अलावा सहारनपुर-प्रयागराज रूट तय किए हैं। रेल बोर्ड की ओर से दोनों मंडल से रूटों के बारे में सूचनाएं मांगी गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक पल में टूटे दुल्हन के सपने: पति निकला नपुसंक तो ससुरालियों ने देवर को भेजा, बाहर से लगा दी कमरे की कुंडी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मुरादाबाद मंडल ने छह लोको पायलटों को स्पीड ट्रायल के लिए प्रशिक्षण पर भेज दिया है। एक माह में इन लोको पायलटों का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। शारदीय नवरात्र के दौरान वंदे भारत ट्रेन का स्पीड ट्रायल हो सकता है। इज्जतनगर और मुरादाबाद दोनों ही मंडलों से वंदे भारत का संचालन होना है और ये दोनों ही ट्रेन बरेली होकर गुजरेंगी।

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह और मुरादाबाद मंडल के पीआरओ अभिषेक दीक्षित ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने स्पीड ट्रायल की तिथि के बारे में बताने से इनकार किया है।

मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर लगातार चल रहा काम

वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर मुरादाबाद-लखनऊ रेल रूट को तैयार करने का काम अप्रैल 2023 में शुरू हो गया था। 328 किमी के इस रूट पर दो लूप लाइन बनाने का काम हो चुका है। रोजा के पास ऐगवां में लूप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। पांच से 15 किमी तक के 42 कॉशन में से ज्यादातर खत्म किए जा चुके हैं। इनमें रोजा, बंथरा, रसुइया, कैंट, दलपतपुर, कटघर, मिलक के कॉशन भी शामिल हैं। जुलाई के अंत तक अन्य कॉशन को खत्म करने के लक्ष्य पर रेलवे काम कर रहा है।

मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल से लखनऊ, प्रयागराज दिशाओं में वंदे भारत का संचालन होना है। सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। स्पीड ट्रायल के लिए लोको पायलट समेत कर्मचारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। स्पीड ट्रायल की तिथि अभी तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed