{"_id":"6947125cd9886cc5a40626fa","slug":"vandana-achieved-first-place-in-800-meter-race-bareilly-news-c-4-vns1074-790359-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 800 मीटर दौड़ में वंदना ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 800 मीटर दौड़ में वंदना ने हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, बरेली की ओर से विधायक खेल स्पर्धा 2025-26 (विधानसभा बहेड़ी) का आयोजन शनिवार को ग्राम पंचायत डडिया नगला स्थित मिनी स्टेडियम, विकासखंड दमखोदा में हुआ। खेल स्पर्धा में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में सीनियर महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक 100 मीटर दौड़ में आकाश कुमार, 200 मीटर में नितिन और 1500 मीटर दौड़ में मो. सहजील अव्वल रहे।
सब जूनियर बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में आशीष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में कुलदीप सिंह, 800 मीटर में मोहन गौतम, ऊंची कूद में हर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में सुहानी चौधरी और 800 मीटर दौड़ में दर्पण गंगवार ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी फैसल खान के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि दुष्यंत गंगवार ने किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी फहद अली खान, ब्लॉक पीटीआई दमखोदा प्रीति शर्मा, जूडो संघ के अध्यक्ष शादाब आलम, अरविंद कुमार, रामकिशोर, जोगेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद