{"_id":"5d4bb96c8ebc3e6d117f3479","slug":"van-crushed-two-students-who-came-out-for-morning-walk-in-bareilly-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: सुबह घूमने निकले दो छात्रों को वैन ने कुचला, एक ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: सुबह घूमने निकले दो छात्रों को वैन ने कुचला, एक ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
Thu, 08 Aug 2019 11:26 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के हाफिजगंज में गुरुवार को मॉर्निंग वॉक कर रहे दो छात्रों को मांस भरी वैन ने कुचल डाला, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय एक छात्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं एक की हालत नाजुक बनी हुई है। गुस्साए परिजनों ने इसे लेकर काफी हंगामा किया। परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया जिसमें विश्व हिंदू परिषद की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के परिजनों का साथ दिया।
विज्ञापन
इधर कई थानों की फोर्स ने जाकर मामला संभाला। परिजनों को बमुश्किल समझाने के बाद सबका पंचायत नामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि वैन में मांस लदा था।
विज्ञापन
फिलहाल गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के वक्त मौजूद लोगों ने मांस की गाड़ी को वहां से निकलने नहीं दिया। गुस्साए परिजन तस्करों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।