{"_id":"67b19967f448c37151018a2e","slug":"valour-and-valour-were-honoured-army-soldiers-were-awarded-medals-took-a-pledge-protect-country-in-bareilly-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: शौर्य और पराक्रम का हुआ सम्मान, पदक से नवाजे गए सेना के जांबाज, देश की रक्षा का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: शौर्य और पराक्रम का हुआ सम्मान, पदक से नवाजे गए सेना के जांबाज, देश की रक्षा का लिया संकल्प
Sun, 16 Feb 2025 01:27 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:27 PM IST
सार
बरेली सैन्य स्टेशन में जांबाजों को पुरस्कारों और पदक से नवाजा गया। अलंकरण समारोह में 11 सेना पदक (वीरता), तीन सेना पदक (विशिष्ट), छह विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) समेत 20 सैन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पदक से नवाजे गए सेना के जांबाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
असाधारण बहादुरी, कर्तव्य के प्रति सराहनीय समर्पण और राष्ट्र के प्रति विशिष्ट सेवाओं के लिए रविवार को भारतीय सेना के मध्य कमान की ओर से उत्तर भारत एरिया के बरेली सैन्य स्टेशन में जांबाजों को पुरस्कारों और पदक से नवाजा गया। अलंकरण समारोह में 11 सेना पदक (वीरता), तीन सेना पदक (विशिष्ट), छह विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) समेत 20 सैन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। यहां सैन्य अफसर, जवान, परिजन की मौजूदगी में सम्मानित किया।
विज्ञापन
मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता (पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम) ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने यूनिटों को उनकी असाधारण व्यावसायिकता और अद्वितीय उपलब्धियों के लिए जीओसी-इन-सी मध्य कमान यूनिट प्रशंसा पत्र भी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक वीर सैनिक के अदम्य साहस के बारे में जानकारी दी गई तो पुरस्कार विजेताओं और पूर्व सैनिकों के परिजन समेत सभी लोगों का हृदय गर्व और कृतज्ञता से भर गया। 22 इकाइयों को जीओसी-इन-सी सें मध्य कमान यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, भारतीय सेना में टिकाऊ जीवन पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए, सर्वश्रेष्ठ सैन्य अस्पतालों, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक्स और मध्य कमान के फील्ड अस्पतालों की श्रेणियों में नौ अन्य पुरस्कारों के अलावा स्वच्छ और हरित सैन्य स्टेशनों की श्रेणी के तहत विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों को 09 सूर्या ट्रॉफियां भी प्रदान की गईं।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने अपने कर्तव्यों के प्रदर्शन में पुरस्कार विजेताओं के परिवार के सभी सदस्यों के योगदान को सराहा। उन्होंने सभी रैंकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से राष्ट्र की सेवा में खुद को समर्पित करने का आग्रह किया। लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने बाद में पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की और भारतीय सेना की उच्चतम परंपराओं को बनाए रखने में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
अलंकरण समारोह में इन्हें मिला पदक
बार टू सेना पदक (वीरता) - लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन कुमार सिंह, सेना पदक (वीरता) - लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक कुमार सिंह, मेजर पुष्पिंदर सिंह वर्मा, मेजर तुफैल अहमद, मेजर गोविंद सिंह, मेजर रामसागर पांडे, कैप्टन विमान्यु त्यागी, सूबेदार हरवीर सिंह (सेवानिवृत्त), हवलदार सुदेश कुमार, नायक लोकिंदर शर्मा, कार्यवाहक लांस दफादार (एएलडी) राजेश कुमार, पैराट्रूपर सुशील।
सर्वश्रेष्ठ घोषित स्वच्छ और हरित सैन्य स्टेशन - श्रेणी - 1 (10 हजार से अधिक जनसंख्या) में - सैन्य स्टेशन मुख्यालय महू, लखनऊ और बरेली, श्रेणी - 2 (5 हजार से 10 हजार जनसंख्या) - सैन्य स्टेशन मुख्यालय वाराणसी, कानपुर और अवेरीपट्टी, श्रेणी - 3 (5 हजार 10 हजार से कम जनसंख्या) - सैन्य स्टेशन मुख्यालय लैंसडाउन, जमशेदपुर और शाहजहांपुर।