फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Valentine's Day today, 'black' will be rose, silver anklets increased demand

वैलेंटाइन डे आज, ‘ब्लैक’ होंगे गुलाब, चांदी की पायल की बढ़ी डिमांड

Fri, 14 Feb 2020 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Day today, 'black' will be rose, silver anklets increased demand
Valentine's Day today, 'black' will be rose, silver anklets increased demand
बरेली। वैलेंटाइन वीक में गुरुवार को जादू की झप्पी देकर लोगों ने एकदूजे को अपनेपन का एहसास कराया। वहीं, आज वैलेंटाइन वीक के अंतिम दिन युवा जोड़ों ने एक से बढ़कर एक प्लान बनाए हैं। चाहत को परवान चढ़ाने के लिए शॉपिंग मॉल्स और रेस्त्रां भी वैलेंटाइन के स्वागत के लिए सजकर तैयार हो गए हैं। अबकी बार फूल विक्रेताओं की बहार आने की उम्मीद है। साथ ही, ज्वैलर्स के यहां भी युवाओं की खरीदारी बढ़ी है। ज्वैलर्स के मुताबिक गुरुवार की देर शाम काफी तादाद में युवाओं ने चांदी की पायल, ब्रेसलेट, देवी देवताओं की प्रतिमा समेत अन्य आइटम खरीदे हैं।
विज्ञापन

आलमीगीरी गंज के आभूषण विक्रेताओं के मुताबिक युवा अपने वैलेंटाइन को फूल देकर सिनेमाघर, पार्क, रेस्त्रां देने के साथ ही आकर्षक तोहफे भी दे रहे हैं। पिछले साल भी युवाओं ने चांदी की लेडीज ज्वैलरी की खरीदारी की थी, लेकिन इस बार काफी तादाद में युवाओं ने चांदी के आभूषण खरीदे हैं। इसमें सर्वाधिक बिक्री पायल, डिजायनर रिंग्स समेत ब्रेसलेट और जंजीर की बिक्री हुई है। इसमें औसतन तीन हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक के आभूषणों की ज्यादा डिमांड रही। हालांकि, कुछ नवदंपती ने गोल्ड की भी खरीदारी की। इसमेें झुमके, बाली, नथ, कंगन, चूड़ियों और अन्य आभूषण को भी खरीदा है लेकिन इनकी तादाद काफी कम रही। बताया कि पिछले करीब तीन सालों से यह ट्रेंड तेजी से बढ़ा है और बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

कोलकाता-दिल्ली से मंगाए गुलाब
बटलर प्लाजा, राजेंद्र नगर, सुभाषनगर आदि क्षेत्रों के फूल विक्रे ताओं के मुताबिक अबकी बार उन्होंने पीले, लाल, सफेद, गुलाबी, काले रंग के कोलकाता और दिल्ली से गुलाब मंगाए हैं। बताया कि इस बार गुलाब की सबसे ज्यादा बुकिं ग होटल, रेस्त्रां के संचालकों ने की है। जो सुबह ही उन्हें सप्लाई कर दिए जाएंगे। ऐसे में हो सकता है कि खपत अधिक होने से दोपहर तक गुलाब के अच्छे फूल न मिल सकें। बताया जाता है कि विक्रेता आज गुलाब ‘ब्लैक’ करेंगे। आमतौर पर 15 रुपये में बिकने वाली गुलाब की एक स्टिक 30 से 50 रुपये तक में बेचेंगे। इसके साथ ही, गिफ्ट शॉप पर भी युवाओं की चहल, पहल की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed