फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Valentine's Day: If done organically, you will go to jail

वेलेंटाइन डे: बवाल किया तो जाना होगा जेल

Fri, 14 Feb 2020 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Day: If done organically, you will go to jail
पोज डे: हरिवंश राय बच्चन के 3 चुनिंदा प्रणय गीत - फोटो : amar ujala
बरेली। वेलेंटाइन डे पर आज प्रेमियों के मिलने पर रोक लगाने की कोशिश करने वाले संगठनों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पार्कों और होटलों पर नजर रखी जाएगी कि किसी प्रेमी युगल से अभद्रता न हो। अश्लीलता फैलाने के मामलों में भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रेम का इजहार वाले प्रेमियों को वेलेंटाइन डे का खास तौर पर इंतजार रहता है लेकिन कई बार विरोध के चलते प्रेमी जोड़े मिल तक नहीं पाते। इस बार पुलिस खासी अलर्ट रहेगी। सभी थानों के एंटी रोमियो दस्ते मूवमेंट में रहेंगे। पुलिस इस बात पर नजर रखेगी कि प्रेमी युगल को कोई संगठन परेशान न करे। इसके अलावा पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर रहकर पुलिस यह भी देखेगी कि प्यार के इजहार के नाम पर कोई अश्लीलता न फैलाने पाए। बजरंगी जन कल्याण समिति वेलेंटाइन डे को पुलवामा हमले की बरसी के रूप में काला दिवस के रूप में मनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष अमन सक्सेना ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के इशारे पर पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला किया गया था। इससे 45 जवान शहीद हो गए थे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे संगठन कार्यकर्ता दामोदर स्वरूप पार्क से कलक्ट्रेट तक काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकालेंगे। वहां पाकिस्तान की अर्थी जलाकर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के जरिये प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। वहीं, परशुराम सेना की सिविल लाइंस कार्यालय पर प्रदेश प्रमुख अर्जुन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में वेलेंटाइन डे को पाश्चात्य संस्कृति से जुड़ा बताया गया। तय हुआ कि शाम को दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र होकर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन


‘वेलेंटाइन डे के विरोध के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस पूरे दिन अलर्ट रहेगी। किसी संगठन या कार्यकर्ता ने युवक युवतियों को फिजूल में परेशान करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश पांडेय, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed