{"_id":"60a807af8ebc3eff5c30ba1b","slug":"vaccination-did-not-happen-and-certificate-was-issued-baffray-people-bareilly-news-bly447250516","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन हुआ ही नहीं और प्रमाणपत्र जारी... बिफरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन हुआ ही नहीं और प्रमाणपत्र जारी... बिफरे लोग
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
दो टीकाकरण केंद्रों पर हंगामा, अफसरों ने तकनीकी खामी को बताया वजह
विज्ञापन
तय तिथि पर दूसरी डोज लगवाने का आश्वासन दिया तो शांत हुए लाभार्थी
बरेली। वैक्सीन की दोनों डोज लगवाए बगैर ही प्रमाण पत्र जारी हो जा रहे हैं। ऐसे ही दो मामलों पर शुक्रवार को दो अलग-अलग केंद्रों पर जमकर हंगामा हुआ। स्वास्थ्यकर्मियों ने तकनीकी खामी से प्रमाण पत्र जारी होने की जानकारी दी तो लाभार्थियों का पारा चढ़् गया। उच्चाधिकारियों को कॉल करने पर भी संतोषजनक जवाब न मिलने अब सीएम से शिकायत करेंगे।
जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 पार और 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। इसमें तमाम 45 के पार वाले ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज नहीं लगवाई है फिर भी उनके मोबाइल नंबर पर प्रमाण पत्र जारी होने की सूचना भेज दी गई। शुक्रवार को अलग-अलग केंद्रों पर दो लोगों के ऐसे ही प्रमाण पत्र जारी किए गए तो वे स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच गए जहां स्वास्थ्यकर्मियों से उनकी जमकर नोंकझोंक हुई। अफसरों को फोन किया तो उन्होंने तकनीकी खामी की वजह से प्रमाण पत्र जारी होने की बात कहते हुए आगे किसी भी दिन वैक्सीन लगाने का आश्वासन दिया। लाभार्थियों ने लिखित तौर पर यह आश्वासन देने को कहा तो अफसर मुकर गए। इस पर फिर करीब घंटे भर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि केंद्रों पर पहली डोज लगने के बाद दूसरी डोज लगने की तिथि पोर्टल पर दर्ज कर दी जाती है। किसी तकनीकी खामी या ऑपरेटर की चूक से दूसरी डोज का विकल्प दब जा रहा है जिस पर मोबाइल पर प्रमाण पत्र जारी होने की सूचना चली जा रही है। ऑपरेटरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। शासन को भी प्रकरण से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको भी मिले सर्टिफिकेट तो दर्ज कराएं आपत्ति
दूसरी डोज के लिए गाइडलाइन लगातार बदल रही है। किन्हीं कारणों से आपके पास टीकाकरण की दूसरी डोज लगने का प्रमाण पत्र जारी होने का मेसेज आए तो तत्काल सतर्क हो जाएं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर आपत्ति दर्ज कराएं ताकि अगर दूसरी डोज नहीं लगी है तो उसके लिए तिथि निर्धारित की जा सके। अगर आपत्ति नहीं दर्ज कराई तो संभव है कि दूसरी डोज ही न लग सके और प्रतिरक्षित होने से चूक जाएं।
विज्ञापन
तय तिथि पर दूसरी डोज लगवाने का आश्वासन दिया तो शांत हुए लाभार्थी बरेली। वैक्सीन की दोनों डोज लगवाए बगैर ही प्रमाण पत्र जारी हो जा रहे हैं। ऐसे ही दो मामलों पर शुक्रवार को दो अलग-अलग केंद्रों पर जमकर हंगामा हुआ। स्वास्थ्यकर्मियों ने तकनीकी खामी से प्रमाण पत्र जारी होने की जानकारी दी तो लाभार्थियों का पारा चढ़् गया। उच्चाधिकारियों को कॉल करने पर भी संतोषजनक जवाब न मिलने अब सीएम से शिकायत करेंगे।