फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vaccination: 33 thousand doses of vaccine received from the government

टीकाकरण: शासन से मिली वैक्सीन की 33 हजार डोज

Mon, 02 Aug 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: 33 thousand doses of vaccine received from the government
टीकाकरण - फोटो : demo photo

तीन अगस्त को वृहद टीकाकरण की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
बरेली। कोरोना टीकाकरण के लिए शासन ने अब वृहद अभियान के निर्देश दिए हैं। तीन अगस्त को सामान्य तौर पर हो रहे प्रतिरक्षित लोगों की तादाद से करीब तीन गुना लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला है। स्वास्थ्य विभाग के पास शासन से भेजी गई 33 हजार डोज उपलब्ध हैं। जिसके तहत टीकाकरण का माइक्रोप्लान तैयार किया जाएगा।
रविवार को स्लॉट बुकिंग के लिए लोग खासे उत्साहित रहे। सुबह दस बजे केंद्रों पर टीकाक रण की मौजूदगी का डाटा अपडेट होते ही युवा स्लॉट बुक करने में जुट गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के मुताबिक केंद्रों पर 45 पार के लोगों का मौके पर पंजीकरण होगा। जिन्होंने स्लॉट बुक किए हैं, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। शासनादेश के तहत अब 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को बगैर पंजीकरण वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। पिछले दिनों नियमों की जानकारी न होने से केंद्रों पर हंगामे की स्थिति रही। लिहाजा, रविवार को स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू होते ही लोगों ने स्लॉट बुक कराए हैं। स्लॉट आगे और बढ़ने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन

3703 सैंपल की जांच, कोई संक्रमित नहीं

संक्रमितों को ट्रेस करने के लिए रविवार को आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, एंटीजन से 3703 सैंपल की जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अब जिले में 16 सक्रिय संक्रमित हैं। जिनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रही हैं। लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed