फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarakhand police raid in Fatehganj West man people arrested on charges of smack smuggling

Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी में उत्तराखंड पुलिस का छापा, स्मैक तस्करी के आरोप में कई लोग पकड़े

Mon, 10 Mar 2025 03:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 03:28 PM IST
सार

उत्तराखंड पुलिस की टीम ने रविवार रात फतेहगंज पश्चिमी इलाके में दबिश दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस यहां से कई लोगों को पकड़कर ले गई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand police raid in Fatehganj West man people arrested on charges of smack smuggling
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में स्मैक तस्करी के बड़े सिंडिकेट का एक बार फिर भंडाफोड़ हुआ है। इस बार उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की पुलिस ने रविवार रात करीब ढाई बजे यहां छापा मारा। उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी कई कारों के काफिले के साथ यहां पहुंचे। उनके साथ महिला पुलिस, फॉरेंसिक टीम और घरों में लगाने के लिए सीढ़ियां थीं और दंगा नियंत्रण का सामान भी मौजूद था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उत्तराखंड पुलिस ने कस्बे के कुख्यात तस्कर शाहिद उर्फ कल्लू डॉन, उस्मान, रिफाकत, इशाकत, नन्हे लंगड़ा आदि के घर भी दबिश दी। कुख्यात तस्कर तो पुलिस के हाथ नहीं आए, लेकिन सूत्र बताते हैं कि उत्तराखंड पुलिस करीब 20 लोगों को अपने साथ ले गई है। इनमें तस्कर उस्मान का भांजा भी शामिल है। स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed