फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarakhand Cabinet Minister Rekha Arya accused of amassing illegal assets worth 210 crore

Bareilly News: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर 210 करोड़ की अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप

Sat, 17 Oct 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Minister Rekha Arya accused of amassing illegal assets worth 210 crore
बरेली। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पप्पू गिरधारी ने मंत्री पर भ्रष्टाचार के जरिये 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, दोनों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंत्री पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अभी तक जोगी नवादा में दंगल करा रहा पप्पू गिरधारी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भूमिगत हो गया है। अज्ञात स्थान से फेसबुक पर लाइव आकर उसने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद ईमानदार हैं और उसके भाई जैसे हैं। वह जल्द ही उत्तराखंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री की संपत्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को सार्वजनिक करेगा। उसने दावा किया कि रेखा आर्या के विभाग में 10 साल से भ्रष्टाचार हो रहा है। इस संबंध में उसने कई बार मंत्री के सामने आपत्ति भी जताई थी।
विज्ञापन


सड़क से उठाकर नेता बनाया, 17 साल तक साथ दिया
फेसबुक लाइव में पप्पू गिरधारी ने कहा कि बरेली में उसका जमीन का बड़ा कारोबार है और उसे गलत तरीके से रुपये कमाने की जरूरत नहीं है। उसने दावा किया कि 17 वर्षों तक उसने रेखा आर्या के राजनीतिक सफर में सहयोग किया। रेखा आर्या से जब परिचय हुआ था तो उनके पास दो जोड़ी सूट थे। उसने आर्थिक मदद कर नेता बनाया। चुनाव के दौरान उनके समर्थन में वोट मांगे और राजनीतिक गतिविधियों में साथ दिया। इस बार चुनाव लड़ाने के लिए उत्तराखंड जाने से मना कर दिया तो मंत्री उससे नाराज हो गईं और रिपोर्ट करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मैनेजर के जरिये वसूली कराने का आरोप
पप्पू गिरधारी ने अपनी पूर्व महिला मैनेजर (जिससे बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है) के जरिये वसूली कराने का आरोप भी रेखा आर्या पर लगाया है। उसका दावा है कि महिला मैनेजर ने काफी समय तक मंत्री के यहां काम किया। वह मंत्री से जुड़े कुछ राज जानती थी, जिसके कारण मंत्री ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर महिला को जेल भिजवाया। उसने मंत्री की ओर से जारी किए गए ऑडियो को फर्जी बताते हुए उसे एआई की मदद से तैयार किए जाने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री से जांच कराने की मांग
पप्पू गिरधारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले की जांच कराने की मांग की है। उसने कहा कि मंत्री की संपत्तियों और उनके विभाग में कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।


गोलू देवता की कसम खाने की दी चुनौती
पप्पू गिरधारी ने रेखा आर्या को गोलू देवता की कसम खाकर यह बताने की चुनौती दी कि क्या उसने कभी उनके साथ अन्याय किया है। उसने मंत्री से आरोप वापस लेने की अपील भी की। कंपनी में इस्तीफे और शेयरों को लेकर उठ रहे सवालों पर पप्पू ने दावा किया कि संबंधित कंपनी में रेखा आर्या की भी हिस्सेदारी है। उसके मुताबिक, कंपनी के दस्तावेजों की जांच से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed