फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   uttar pradesh election 2022 Workers confused by the attitude of MP Sanghamitra daughter of SP leader Swami Prasad

सियासत: सपा नेता स्वामी प्रसाद की बेटी सांसद संघमित्रा के तेवर से कार्यकर्ता असमंजस में, नेता खामोश

Thu, 20 Jan 2022 10:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Jan 2022 10:28 PM IST
सार

लखनऊ आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहीं संघमित्रा मीडिया से सीधे संवाद से बच रहीं हैं पर फेसबुक पर बराबर सक्रिय हैं। उन्होंने जनविश्वास यात्रा के दौरान रथ पर साथ में मौजूदगी का फोटो डालकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दो साल पूरे करने पर बधाई दी है। 

विज्ञापन
uttar pradesh election 2022 Workers confused by the attitude of MP Sanghamitra daughter of SP leader Swami Prasad
संघमित्रा मौर्य - फोटो : facebook.com/sanghmitra.maurya

विस्तार

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के भाजपा में आने पर फेसबुक पर तंज कसने वाली सांसद संघमित्रा के तेवर पार्टी के कार्यकर्ताओं को असमंजस में डाल रहे हैं। लखनऊ आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहीं संघमित्रा मीडिया से सीधे संवाद से बच रहीं हैं पर फेसबुक पर बराबर सक्रिय हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने जनविश्वास यात्रा के दौरान रथ पर साथ में मौजूदगी का फोटो डालकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दो साल पूरे करने पर बधाई दी है। बुधवार को अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर बदायूं की भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने अगड़े और पिछड़े वर्ग को लेकर सवाल उठाए थे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपर्णा यादव का चचेरा भाई बताया था। साथ ही अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने की ओर इशारा करते हुए कहा था कि हफ्ता भर पहले एक बेटी का पिता पार्टी बदलता है तो पुत्री पर वार हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक बहू अपने चचेरे भाई (योगी जी) के साथ एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आती है तो स्वागत। क्या इसको भी वर्ग से जोड़ा जाना चाहिए कि बेटी (मौर्य) पिछड़े वर्ग की है और बहू (बिष्ट) अगड़े वर्ग से है। उन्होंने लिखा है कि क्या बहन-बेटी की भी जाति और धर्म होता है?

संघमित्रा इस पोस्ट से पहले भी कुछ ऐसी पोस्ट डाल चुकी हैं जिनमें प्रदेश नेतृत्व व स्थानीय नेताओं पर कटाक्ष शामिल रहता है। इसके उलट वह केंद्रीय नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था समय-समय पर व्यक्त करने से भी नहीं चूकतीं। पहले उन्होंने मोदी को पिता तुल्य बताया था।
 
अब बृहस्पतिवार दोपहर बाद डाली पोस्ट में जेपी नड्डा को दो साल का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी है। उन्होंने नड्डा को सरल व्यक्तित्व का धनी व ओजस्वी वक्ता बताया है। केंद्रीय नेताओं के प्रति श्रद्धाभाव और प्रदेश नेतृत्व से तल्खी को लेकर भाजपा के आम कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी अचरज में हैं। 

वह समझ नहीं पा रहे हैं कि सांसद पार्टी में रहेंगी या नहीं। कोई कह रहा है कि पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने जाने के साथ ही बेटी के लिहाज से भी समीकरण तलाश कर रखे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि पार्टी और सांसद विधानसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर आगे का निर्णय ले सकते हैं। 

जिलाध्यक्ष बोले- सांसद बदायूं आकर करेंगी प्रचार
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि सांसद का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। कुछ दिन पहले उनसे बात हुई थी। तब उन्होंने कहा था कि स्वस्थ होकर बदायूं आएंगी और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगी। पार्टी नेतृत्व से भी कोई ऐसी नाराजगी का संकेत नहीं है।

प्रतिनिधि बोले- स्वास्थ्य खराब होने से संवाद कम

सांसद के स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि निष्कर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि सांसद का स्वास्थ्य काफी खराब है। डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है। बोलने में भी दिक्कत है। वह लखनऊ आवास पर हैं और बेहद जरूरी कामों के लिए उन्हें मेसेज करके बात हो पाती है। स्वस्थ होते ही वह बदायूं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed