फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttar Pradesh Election 2022 Rajnath Singh helicopter could not land due to bad weather

यूपी चुनाव 2022: पीलीभीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हमला- यूपी में डूब रही है सपा की नैया, अब कोई सहारा नहीं बचा

Wed, 02 Feb 2022 06:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी/पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी/पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Feb 2022 06:11 PM IST
सार

विपक्ष के साथ सपा पर निशाना साधते हुए वह बोले- वर्ष 2017 में जब योगी सरकार बनी तब यूपी की अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ की थी जो अब बढ़ कर 21 लाख करोड़ पहुंच गई है। जब-जब यूपी में भाजपा की सरकार आती है विकास योगासन करने लगता है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Election 2022 Rajnath Singh helicopter could not land due to bad weather
पीलीभीत में मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सम्मान किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दिन में तीन बजे पीलीभीत के अग्रवाल सभा भवन में पहुंचे। उन्होंने जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के समर्थन में सभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस पर तीखे वार किए और कहा कि वह सपा से सीधा सवाल पूछते हैं- जब भी आपकी हुकूमत आती है तब गुंडागर्दी क्यों बढ़ जाती है? जाति और संप्रदाय के नाम पर राजनीति क्यों करते हैं? क्या इंसाफ और इंसानियत के नाम पर राजनीति नहीं हो सकती। इसके साथ वह बोले- यूपी में सपा की नैया डूबने वाली है। कोई सहारा नहीं बचा है। लाल टोपी भी नहीं बचा पाएगी। सपा गई..गई..गई।

विज्ञापन


विपक्ष के साथ सपा पर निशाना साधते हुए वह बोले- वर्ष 2017 में जब योगी सरकार बनी तब यूपी की अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ की थी जो अब बढ़ कर 21 लाख करोड़ पहुंच गई है। जब-जब यूपी में भाजपा की सरकार आती है विकास योगासन करने लगता है। सभा में मौजूद एक युवक की ओर रूबरू होते हुए उन्होंने सवाल किया कि योग कितने होते हैं? वह बोल पाता, उससे पहले ही राजनाथ सिंह बोले-योग के 84 आसन होते हैं। 83 आसन बीजेपी करती है। शीर्षासन सपा और विपक्ष के लिए छोड़ दिया है।

विज्ञापन

Uttar Pradesh Election 2022 Rajnath Singh helicopter could not land due to bad weather
पीलीभीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पर सीधा वार करते हुए उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तब वे भ्रष्टाचार के आगे कितना लाचार हो गए थे। वे कहते थे- 100 पैसा भेजते हैं तो जनता की जेब में 15 पैसे पहुंचते हैं। फिर किसानों की ओर रूबरू होते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कांग्रेस ने कोई पहल नहीं की। कांग्रेस सरकार के मंत्री तक भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल गए लेकिन मजाल है कि भाजपा का कोई मंत्री भ्रष्टाचार में शामिल हो। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए काम करके दिखाया है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसान के खाते में 6000-6000 रुपये भेजे तो पूरे किसानों के खाते में पहुंचे। पहुंचे या नहीं? यह सवाल करते हुए उन्होंने किसानों से हामी भी भरवाई।

लखीमपुर और पीलीभीत से राजनाथ सिंह ने खुद को जोड़ा

रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर विकास की उपलब्धियां गिनाईं। खुद को पीलीभीत और लखीमपुर की जनता से जोड़ते हुए संवाद के अंदाज में किसानों और सिखों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि लखीमपुर और पीलीभीत ने कृषि क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। सिखों को महाराजा रणजीत सिंह की याद दिलाई। भारतीय संस्कृति और सिख गुरुओं के बलिदान का जिक्र करते हुए वह बोले कि देश की एकता के लिए सिख भाइयों के योगदान को मैं नहीं भूल सकता। आप भी याद रखिएगा। बहुत सारी ताकतें हैं जो आपको हमसे इन्हें तोड़ना चाहती हैं पर उनकी बातों में न आएं। उम्मीदवारों की जीत के लिए मतदाताओं से हाथ उठवाया। फिर बोले- चारों प्रत्याशी जीत जाते हैं तो वह खुद यहां आएंगे और शीष झुकाकर जनता का अभिनंदन करेंगे। इसके बाद पीलीभीत के मुख्य बाजार में जनता से सीधे संपर्क कर मतदान की अपील की।

करीब 40 मिनट बोले राजनाथ सिंह, जय श्री राम के नारे भी गूंजे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हेलीकॉप्टर से लखीमपुर के बाद दोपहर 1.50 बजे आना था लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका। वह अपने हेलीकॉप्टर से बरेली में उतरे और सड़क मार्ग से दोपहर करीब 2.50 बजे पीलीभीत पहुंचे। अग्रवाल सभा भवन में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद में वह तीन बजे पहुंचे लेकिन तब तक यह संवाद कार्यक्रम एक जनसभा का रूप ले चुका था। कुर्सिंयां भर गईं थीं और तमाम लोग खड़े हुए थे। राजनाथ सिंह लोगों से रूबरू हुए और करीब 40 मिनट तक सभा में बोले। जय श्रीराम और मोदी-योगी जिंदाबाद के नारों के बीच उन्होंने योगी की सरकार को करिश्माई बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed