फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttamnagar gurdwara committee attacked in two sides, force deployed

उत्तमनगर गुरुद्वारा कमेटी के दो पक्षों में मारपीट, फोर्स तैनात

Fri, 10 Jul 2020 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Uttamnagar gurdwara committee attacked in two sides, force deployed
लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

70 लोग मुचलका पाबंद, ग्रंथी को निकालने को लेकर विवाद

विज्ञापन
बहेड़ी। उत्तमनगर गुरुद्वारा कमेटी दो फाड़ होने से काफी समय से विवाद चल रहा है। बुधवार रात ग्रंथी को निकालने को लेकर कमेटी के दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 70 लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया। विवाद को देखते हुए गुरुद्वारा पर पुलिस भी तैनात कर दी है। सीओ ने बृहस्पतिवार दोपहर मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात की और नई कमेटी के गठन तक किसी तरह का विवाद होने पर पीएसी तैनात करने की बात कही।
दरअसल गुरुद्वारा उत्तनगर साहिब की कमेटी के दो पक्षों काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में आए दिन मारपीट होती रहती है। बुधवार को ग्रंथी कमलजीत को निकालने को लेकर विवाद हो गया था और दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विवाद निपटा। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 70 लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया। गुरुद्वारे को सुबह शाम दो दो घंटे खोलने की इजाजत दी है। उधर सीओ रामानंद राय व इंस्पेक्टर पंकज पंत ने गुरुद्वारा पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से बात की और दोबारा विवाद होने पर पीएसी तैनात करने की चेतावनी दी। दरअसल तत्कालीन एसडीएम सुधीर कुमार विवाद को देखते हुए नई कमेटी के गठन तक रिसीवर नियुक्त करने का आदेश दिया था, लेकिन उनके तबादले के बार मामला आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन

गुरुद्वारा कमेटी के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इसी के चलते दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया गया है। अगर फिर विवाद हुआ तो पीएसी लगा दी जाएगी। पुलिस इसको लेकर बहुत सख्त एक्शन लेगी। - रामानंद राय सीओ बहेड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed