फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Private Hospital Doctors Also Involved in Child-Theft Racket in Bareilly

Bareilly News: लखीमपुर से जुड़े बच्चा चोर गिरोह के तार, निजी डॉक्टर भी शामिल, सरगना ने उगले चौंकाने वाले राज

Sat, 30 May 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 01:45 AM IST
सार

आंवला के श्याम मंदिर से डेढ़ वर्षीय बच्चे की चोरी के मामले में गिरफ्तार सरगना ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया है कि वह निजी अस्पताल के डॉक्टरों से मिलकर यह धंधा चला रहा था। ये गिरोह बच्चा चोरी कर निसंतान दंपती को बेचते थे।  

विज्ञापन
Private Hospital Doctors Also Involved in Child-Theft Racket in Bareilly
आरोपी उत्तम, पुलिसकर्मी की गोद में मासूम बच्चा - फोटो : पुलिस मीडिया सेल

विस्तार

बरेली के आंवला स्थित श्याम मंदिर से डेढ़ वर्षीय बच्चे की चोरी के मामले में गिरोह के सरगना उत्तम वाजपेयी को आंवला पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। उत्तम ने स्वीकार किया कि वह कुछ निजी अस्पतालों व डॉक्टरों की मदद से बच्चा चोरी कर निसंतान दंपती को बेचने का धंधा चलाता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंदिर से 24 मई को सफाईकर्मी रमन का डेढ़ साल का बच्चा ऋषभ चोरी कर लिया गया था। आंवला पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों मेडिकल कॉलेज कर्मी योगेश कन्नौजिया और वेल्डर पवन चंदेल को गिरफ्तार कर बच्चे को तलाश लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: प्रेमिका के शौक पूरे करने की खातिर नर्सिंग कर्मचारी ने अगवा किया था बच्चा, दिल्ली तक जुड़े गिरोह के तार

अब इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के सुहेला गांव निवासी सरगना उत्तम वाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बच्चे के चोरी और खरीद-फरोख्त के गिरोह का खुलासा किया। उत्तम ने स्वीकार किया कि उसने पहले भी दो नवजातों को क्रमश: 1.20 लाख और दो लाख रुपये में बेचा था।

इस तरह कराई थी बच्चा चोरी
उत्तम ने बताया कि एक साल पहले शाहजहांपुर के अस्पताल में योगेश उर्फ अमित से मिला था। उसने नवजात की खरीद-फरोख्त का प्रस्ताव दिया था। योगेश ने अपने दोस्त पवन को भी इसमें शामिल किया। इन्हीं दोनों ने मनौना मंदिर से ऋषभ को अगवा किया। उन्होंने बच्चे की तस्वीर उत्तम को भेजी, जिसे वह आगे ग्राहकों को दिखाने वाला था। उत्तम ने बताया कि उसे ऋषभ के लिए कोई ग्राहक नहीं मिला। इसके बाद वह बच्चे को बेचने दिल्ली चला गया। उसने योगेश और पवन को दिल्ली बुलाया था। इसी दौरान पुलिस ने योगेश और पवन को पकड़ लिया।

सीतापुर का झोलाछाप और बरेली की नर्स हिरासत में
आंवला पुलिस के मुताबिक, सीतापुर जिले के उदौली क्षेत्र के झोलाछाप संजय विश्वास व बरेली के एक बड़े अस्पताल की नर्स को हिरासत में ले लिया है। इनका भी उत्तम से जुड़ाव मिला है। इनसे पूछताछ की जा रही है, जल्दी ही बच्चों की खरीद-फरोख्त में शामिल कई और लोग गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed