{"_id":"6abc1f769602144c620a8a34","slug":"used-syringes-and-injections-found-in-the-stadium-bareilly-news-c-4-bly1015-977805-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्टेडियम में मिली इस्तेमाल की गई सिरिंज और इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्टेडियम में मिली इस्तेमाल की गई सिरिंज और इंजेक्शन
Wed, 30 Sep 2026 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मंगलवार से बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बीच एक चौंकाने वाला नजारा सामने आया है। स्टेडियम के शौचालय में इस्तेमाल की गई सिरिंज और इंजेक्शन मिले हैं।
मौके पर पड़ताल करने पर शौचालय के फर्श पर सिरिंज के खाली रेपर मिले। रोशनदान में 10 से अधिक इस्तेमाल की गई सिरिंज और इंजेक्शन छिपे हुए थे। शौचालय के बाहर भी फेंकी गई सिरिंज मिलें। प्रतिबंधित इंजेक्शनों का मिलना गंभीर लापरवाही है, खासकर जब सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के अभियान चला रही है। यह पहली बार नहीं है जब स्टेडियम के शौचालय में सिरिंज मिलें हैं। पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
खेल परिसर में कुछ खिलाड़ियों की ओर प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन की सूचना मिली है, जो बेहद चिंताजनक है। हालांकि व्यक्तिगत स्थानों पर लगातार नजर रखना संभव नहीं है, फिर भी इस मामले की गहराई से जांच कराई जाएगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।-- चंचल मिश्रा, आरएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पड़ताल करने पर शौचालय के फर्श पर सिरिंज के खाली रेपर मिले। रोशनदान में 10 से अधिक इस्तेमाल की गई सिरिंज और इंजेक्शन छिपे हुए थे। शौचालय के बाहर भी फेंकी गई सिरिंज मिलें। प्रतिबंधित इंजेक्शनों का मिलना गंभीर लापरवाही है, खासकर जब सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के अभियान चला रही है। यह पहली बार नहीं है जब स्टेडियम के शौचालय में सिरिंज मिलें हैं। पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
खेल परिसर में कुछ खिलाड़ियों की ओर प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन की सूचना मिली है, जो बेहद चिंताजनक है। हालांकि व्यक्तिगत स्थानों पर लगातार नजर रखना संभव नहीं है, फिर भी इस मामले की गहराई से जांच कराई जाएगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन