{"_id":"68b61068b6e3aedecd074e4a","slug":"use-of-dj-is-prohibited-no-event-will-be-organized-without-permission-bareilly-news-c-4-vns1074-716465-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित, बिना अनुमति के नहीं होगा कोई आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित, बिना अनुमति के नहीं होगा कोई आयोजन
विज्ञापन
बरेली। ईद-ए-मिलादुन्नबी एवं बारावफात के अवसर पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने व सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने के लिए सोमवार को डीएम अविनाश सिंह ने बैठक की। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई बैठक में संबंधित लोगों को भी बुलाया गया था। डीएम ने कहा कि बिना अनुमति के कोई आयोजन न हों, सभी क्षेत्रों में पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान डीजे भी प्रतिबंधित रहेगा।
बैठक में एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने डीएम को बताया कि चार व पांच सितंबर को बारावफात के अवसर पर बड़ी संख्या में जुलूस निकाले जाते हैं। चार सितंबर को जिले में 116 जुलूस व पांच सितंबर को 718 जुलूस निकलेंगे। इसी बीच गणेश विसर्जन का भी आयोजन होगा और अगस्त्य मुनि की शोभायात्रा भी निकलेगी। डीएम ने कहा कि देखने में आ रहा है जब किसी प्रकरण पर सुलह समझौता हो जाता है तो ऐन मौके पर विवाद क्यों हो जाता है। उन्होंने इस पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में दरगाह-ए-आला हजरत के हाजी जावेद खान ने कहा कि दरगाह से अपील की गई है कि बारावफात के जुलूस में डीजे वर्जित है, मात्र सुराही का प्रयोग करें। जिस पर डीएम ने उनकी अपील सराही और डीजे का प्रयोग नहीं होने देने के लिए कहा। आयोजकों ने प्रेमनगर थाने में तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने, मार्गों से निर्माण सामग्री हटवाने, कोहड़ापीर के पास टायर की दुकान के सामने रखे टायरों को हटवाने, बारिश का मौसम के दृष्टिगत जलभराव की निकासी की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को देखने के निर्देश दिए गए। संवाद