फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Use Hindi on e-mail: EPF Commissioner

ई-मेल पर हिंदी का प्रयोग करें: ईपीएफ कमिश्नर

Wed, 16 Sep 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Use Hindi on e-mail: EPF Commissioner
ईपीएफ कार्यालय में हिंदी में काम करने वाले सम्मानित किए गए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में श्रमिकों की सुविधा के लिए हिंदी भाषा के प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है। इस कारण श्रमिकों से उनकी भाषा में बातचीत और पत्राचार करना आसान हुआ है। मंगलवार दोपहर हिंदी दिवस कार्यक्रम में ईपीएफ कमिश्नर अंकुर गुप्ता ने यह बात कही।
विज्ञापन

अपने कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हिंदी सबसे सहज और सरल भाषा है। हमारा विभाग श्रमिकों से जुड़ा है इसलिए कंप्यूटर और ई-मेल के लिए भी हिंदी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग किया जाना जरूरी है। इससे ईपीएफ खातेदार श्रमिकों को आसानी होगी। हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टाफ को कार्यक्रम में पुरस्कृत भी किया गया। पहला स्थान प्राप्त करने वाले आशीष रायजादा और आफताब को पांच-पांच हजार रुपये दिए गए। दूसरे स्थान पर रहे रामदयाल, अजीत कुमार और बलदेव को तीन-तीन हजार और तीसरे स्थान पर आए कमलेश बहादुर, केसी मीणा, अमित व अनुराग सचान को दो-दो हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त बीएम कांडपाल, डीके मीणा, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed