फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Urs begins with the hoisting of the 'Parcham-e-Aale Rasul' (Flag of the Prophet's Lineage).

Bareilly News: परचम-ए-आले रसूल लहराकर उर्स का आगाज

Wed, 30 Sep 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 30 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Urs begins with the hoisting of the 'Parcham-e-Aale Rasul' (Flag of the Prophet's Lineage).
बरेली। परचम कुशाई की रस्म के साथ मंगलवार को उर्स-ए-आले रसूल वामिको निशात का आगाज खानकाह वामिया निशातिया में हुआ। इसमें बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की। इससे पहले बाग अहमद अली तालाब से जुलूस-ए-परचम वामिकी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से निकाला गया।
विज्ञापन

खानकाह के सज्जादानशीन बदरे तरीकत मौलाना सैयद असलम मियां वामिकी की कयादत में यह जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए शहदाना रोड स्थित खानकाह पहुंचा। खानकाह पर मौलाना असलम मियां ने परचम कुशाई की रस्म अदा की। मुल्क व अवाम की खुशहाली और तरक्की के लिए खास दुआएं कीं।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह कुरान ख्वानी के बाद सालातो सलाम और दोपहर में फातेहा हुई। परचम कुशाई के बाद रात में रुहानी महफिल सजाई गई। देर रात एक बजे महबूब-ए-इलाही हजरत निजामुद्दीन औलिया के कुल शरीफ रस्म अदा की गई। चिश्तिया रंग के बाद नजर पेश कर दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सैयद शीराज अशरफ वामिकि, हसनैन वामिकी, जीशान वामिकि, सलमान वामिकि, जामिल अली वामिकी आदि मौजूद रहे। सैयद शीराज ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे गिलाफ व चादरपोशी और रात नौ बजे से महफिल-ए-समा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed