Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UPSC CSE 2023 Final Result Shoham Teberiwal got 77th ranked in UPSC Civil Services exam

UPSC CSE 2023 Final Result: बरेली के शोहम टीबडेवाल ने किया कमाल, 77वीं रैंक हासिल कर बने आईएएस

Tue, 16 Apr 2024 06:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 06:13 PM IST
सार

UPSC CSE 2023 Result Out: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। बरेली के शोहम टीबडेवाल ने शहर का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन
UPSC CSE 2023 Final Result Shoham Teberiwal got 77th ranked in UPSC Civil Services exam
शोहम टिबडेवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 के लिए अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। बरेली के शोहम टीबडेवाल ने दूसरे प्रयास में सिविल परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने 77वां स्थान हासिल किया है। उनका चयन आईएएस सेवा के लिए हुआ है। परीक्षा परिणाम आते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शोहम फिलहाल दिल्ली में हैं। कई लोग उनके घर पर बधाई देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


शहर के राजेंद्र नगर निवासी शोहम टीबडेवाल के पिता अनुपम टीबेडवाल व्यवसायी हैं। माता सीमा टीबेडवाल गृहिणी हैं। शोहम ने 10वीं की पढ़ाई सेंट फ्रांसिस और 12वीं की पढ़ाई वुडरो स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मुंबई से सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक किया। कॉलेज के बाद गुरुग्राम में जॉब भी किया। शोहम का पहले प्रयास में रेलवे में चयन हुआ था। दूसरे प्रयास में 77वीं रैंक हासिल की। अब उनका चयन आईएएस सेवा के लिए हुआ है। 

विज्ञापन
Trending Videos

UPSC CSE 2023 Final Result Shoham Teberiwal got 77th ranked in UPSC Civil Services exam
यश वर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला

यश वर्धन सिंह की 571वीं रैंक
शहर के महानगर निवासी यश वर्धन सिंह ने पहले प्रयास में 571वीं रैंक हासिल की है। उनकी मां अर्चना चौहान बालाजी इंटर कॉलेज बीसलपुर में प्रधानाचार्य हैं। वहीं पिता डॉ. रविशरण सिंह चौहान जय नारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। यश वर्धन सिंह ने दिल्ली के करोल बाग में रहकर तैयारी की है। उनकी सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

विज्ञापन

इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन 
यूपीएसी में सफलता पाने वाले 1016 उम्मीदवारों में 347 सामान्य वर्ग, 115 ईडब्ल्यूएस, 303 अन्य पिछड़ा वर्ग, 165 अनुसूचित जाति और 86 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। इस बार आईएएस सेवा के लिए 180 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। आईएफएस सेवा के लिए 37 और आईपीएस के लिए 200 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed