फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over urinating near the board of the religious place in Bareilly

Bareilly News: धर्मस्थल के बोर्ड के पास लघुशंका करने पर हंगामा, कोतवाली के बाहर जुटे लोग

Wed, 25 Sep 2024 12:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 12:59 PM IST
सार

बरेली के कोतवाली इलाके में खलील तिराहे पर एक धर्मस्थल के बोर्ड के पास मंगलवार रात लघुशंका का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी व शिकायतकर्ता को थाने में बैठा लिया। दोनों व्यक्ति नशे में थे। 

विज्ञापन
Uproar over urinating near the board of the religious place in Bareilly
कोतवाली के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कोतवाली इलाके में दुकान बंद कर निकले एक व्यापारी ने लघुशंका कर दी। यह देखकर पास में बिरयानी की दुकान पर खड़े दूसरे समुदाय के व्यापारी ने यह कहकर शोर मचा दिया कि धर्मस्थल के बोर्ड के नीचे गंदगी की गई है। इसे लेकर हंगामा हुआ तो कोतवाली पुलिस पहुंच गई।  

विज्ञापन


कोतवाल डीके शर्मा के मुताबिक मौके पर जांच की तो पता चला कि धर्मस्थल का बोर्ड सड़क के एक ओर करीब बीस फुट ऊंचाई पर लगा है जबकि लघुशंका सड़क के  दूसरी ओर उससे काफी दूर की गई थी। कोतवाल के मुताबिक लघुशंका करने वाला और आरोप लगाने वाला दोनों ही नशे में थे। इन्हें कोतवाली ले जाया गया तो पीछे पीछे दोनों पक्ष के लोग भी आ गए। 
विज्ञापन


दोनों ओर से लामबंदी होने लगी तो पुलिस ने दोनों लोगों का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की चेतावनी दी। रात ढाई बजे दोनों का नशा उतरा तो उन्होंने माफी मांग ली। दोनों पक्ष ने कार्रवाई न करने की बात की तो पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर दोनों को छोड़ दिया। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि किसी तरह का मनमुटाव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed