फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over selling biryani by writing Shubh Labh on the counter in bareilly

Bareilly News: काउंटर पर शुभ-लाभ लिखकर बिरयानी बेच रहा था युवक, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने किया हंगामा

Fri, 08 Nov 2024 03:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 03:27 PM IST
सार

बरेली में पटेल चौक के पास दूसरे समुदाय का युवक वेज बिरयानी बेचता है। उसके काउंटर पर शुभ लाभ लिखा है। इस पर बृहस्पतिवार शाम को हंगामा खड़ा हो गया। 

विज्ञापन
Uproar over selling biryani by writing Shubh Labh on the counter in bareilly
हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में वेज बिरयानी विक्रेता ने अपनी पहचान छिपाकर काउंटर पर शुभ-लाभ लिखवा लिया और बिरयानी बेचने लगा। इस पर हंगामा हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने जांच की। पुलिस का कहना है कि वेज बिरयानी ही बेची जा रही थी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पटेल चौक के पास दूसरे समुदाय का युवक शुद्ध शाकाहारी बिरयानी और काठी रोल का काउंटर लगाकर वेज बिरयानी बेच रहा था। उसने अपने काउंटर पर शुभ-लाभ लिखा दीपावली का पोस्टर भी लगा रखा था। हिंदू संगठन के एक नेता ने वेज बिरयानी खाकर ऑनलाइन भुगतान दिया तो खाताधारक का नाम देखकर विरोध जताने लगे। 
विज्ञापन


साथियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक्स पर शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की। हालांकि पुलिस ने इसे सामान्य बात माना। कोतवाल दिनेश शर्मा ने कहा कि वेज बिरयानी ही बेची जा रही थी। मामूली विवाद था, जो सुलझा लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed