{"_id":"5e5807438ebc3ef403731bed","slug":"uproar-over-demand-for-garland-on-chandra-shekhar-azad-s-statue-bareilly-news-bly3976157186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण की मांग को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण की मांग को लेकर हंगामा
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में चंद्रशेखर आजाद जी जयंती मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
छात्रों के एक गुट ने विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान मचाया हंगामा
विज्ञापन
बरेली कॉलेज गेट पर बारादरी इंस्पेक्टर के रोकने पर धरने पर बैठे
बरेली। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के बीच गुरुवार को बरेली कॉलेज में एकाएक हंगामा होने लगा। कई छात्र जबरन कॉलेज में प्रवेश करने और बंद पड़े हॉस्टल में चंद्रशेखर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती मनाने की मांग करने लगे। बारादरी थाने के इंस्पेक्टर ने इन छात्रों को रोका तो छात्र कॉलेज गेट पर ही धरना देने लगे। बाद में कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के लिए हॉस्टल खोल दिया। यहां चंद्रशेखर की जयंती मनाने के बाद छात्र शांत हुए।
पिछले तीन सालों से बरेली कॉलेज का पश्चिमी हॉस्टल बंद है। हॉस्टल परिसर में एक चंद्रशेखर की प्रतिमा है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन इसकी साफ-सफाई नहीं कराता। इसे लेकर आंदोलित छात्रों ने गुरुवार को चंद्रशेखर जयंती पर बरेली कॉलेज गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कॉलेज मेें विश्वविद्यालय की परीक्षा चलने की वजह से इन छात्रों को बारादरी पुलिस ने कॉलेज परिसर में नहीं प्रवेश करने दिया। इन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। इसके बाद छात्र-कॉलेज गेट पर ही धरना प्रदर्शन करने लगे। चीफ प्राक्टर वंदना शर्मा और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो छात्रों ने चंद्रशेखर जयंती मनाने की बात कही। बाद में कालेज कर्मियों ने हास्टल खुलवाया गाय और वहां लगी चंद्रशेखर की मूर्ति की साफ-सफाई कराई गई। इसके बाद छात्रों ने माल्यार्पण कर चंद्रशेखर की जयंती मनाई। कॉलेज प्राक्टोरियल बोर्ड के कई सदस्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान सपा छात्रसभा के अनूप यादव, केशव शर्मा, नीरज कुमार, आशीष यादव आदि छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज गेट पर बारादरी इंस्पेक्टर के रोकने पर धरने पर बैठे बरेली। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के बीच गुरुवार को बरेली कॉलेज में एकाएक हंगामा होने लगा। कई छात्र जबरन कॉलेज में प्रवेश करने और बंद पड़े हॉस्टल में चंद्रशेखर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती मनाने की मांग करने लगे। बारादरी थाने के इंस्पेक्टर ने इन छात्रों को रोका तो छात्र कॉलेज गेट पर ही धरना देने लगे। बाद में कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के लिए हॉस्टल खोल दिया। यहां चंद्रशेखर की जयंती मनाने के बाद छात्र शांत हुए।