{"_id":"614252d68ebc3e1ef2274b6a","slug":"uproar-outside-st-maria-s-school-for-online-exam-bareilly-news-bly4596734115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन परीक्षा के लिए सेंट मारिया स्कूल के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन परीक्षा के लिए सेंट मारिया स्कूल के बाहर हंगामा
विज्ञापन
स्कूल के बाहर हंगामा करते अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन देकर किया ऑफलाइन परीक्षा का विरोध
विज्ञापन
बरेली। बच्चों की ऑनलाइन कराने की मांग लेकर कई अभिभावक बुधवार को सेंट मारिया स्कूल पहुंचे मगर उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। प्रिंसिपल भी उनसे मिलने को तैयार नहीं हुईं। इस पर अभिभावकों ने कुछ देर स्कूल के बाहर हंगामा किया, फिर कलक्ट्रेट जाकर डीएम को ज्ञापन दिया।
अभिभावकों का कहना था कि स्कूल ने बृहस्पतिवार से ऑफलाइन परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं, इसलिए वे बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि पिछले साल की तरह इस साल भी ऑनलाइन परीक्षा कराई जाए। बुधवार को वे यहीं मांग करने स्कूल पहुंचे लेकिन न उन्हें अंदर घुसने दिया गया न प्रिंसिपल उनसे मिलीं। स्कूल गेट पर हंगामा करने के बाद अभिभावकों ने कलक्ट्रेट जाकर डीएम को ज्ञापन और छोटी कक्षाओं के बच्चों की परीक्षा ऑनलाइन कराने का आग्रह किया। अभिभावकों में डॉ. आंचल शर्मा, रतन सक्सेना, थामस, सुमित, नगेंद्र शर्मा आदि लोग शामिल थे। इस संबंध में स्कूल का पक्ष जानने के लिए प्रिंसिपल सुनीता माओ को फोन किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।