फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar outside St. Maria's school for online exam

ऑनलाइन परीक्षा के लिए सेंट मारिया स्कूल के बाहर हंगामा

Thu, 16 Sep 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Uproar outside St. Maria's school for online exam
स्कूल के बाहर हंगामा करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन देकर किया ऑफलाइन परीक्षा का विरोध

विज्ञापन
बरेली। बच्चों की ऑनलाइन कराने की मांग लेकर कई अभिभावक बुधवार को सेंट मारिया स्कूल पहुंचे मगर उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। प्रिंसिपल भी उनसे मिलने को तैयार नहीं हुईं। इस पर अभिभावकों ने कुछ देर स्कूल के बाहर हंगामा किया, फिर कलक्ट्रेट जाकर डीएम को ज्ञापन दिया।

अभिभावकों का कहना था कि स्कूल ने बृहस्पतिवार से ऑफलाइन परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं, इसलिए वे बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि पिछले साल की तरह इस साल भी ऑनलाइन परीक्षा कराई जाए। बुधवार को वे यहीं मांग करने स्कूल पहुंचे लेकिन न उन्हें अंदर घुसने दिया गया न प्रिंसिपल उनसे मिलीं। स्कूल गेट पर हंगामा करने के बाद अभिभावकों ने कलक्ट्रेट जाकर डीएम को ज्ञापन और छोटी कक्षाओं के बच्चों की परीक्षा ऑनलाइन कराने का आग्रह किया। अभिभावकों में डॉ. आंचल शर्मा,  रतन सक्सेना, थामस, सुमित, नगेंद्र शर्मा आदि लोग शामिल थे। इस संबंध में स्कूल का पक्ष जानने के लिए प्रिंसिपल सुनीता माओ को फोन किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed