फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar on the highway after a rumor, six people injured

कहासुनी के बाद हाईवे पर बवाल, छह लोग घायल

Thu, 04 Mar 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Uproar on the highway after a rumor, six people injured
demo photo - फोटो : अमर उजाला

देर रात हाईवे पर ट्रक ड्राइवर और स्थानीय लोगों में हुई मारपीट
विज्ञापन

पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

फरीदपुर। नगर में नहर कोठी की तरफ देर रात नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक ड्राइवरों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। इसमें छह लोग लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले से संबंधित दोनों पक्षों के घायल युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर भेज दिया। वहीं, मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार दो ट्रक ड्राइवर नहर कोठी की तरफ एक पेट्रोल पंप के सामने ट्रक खड़े करके शराब पी रहे थे, तभी नहर कोठी निवासी एक युवक पिता के साथ बाइक से वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर युवक का ट्रक ड्राइवरों से झगड़ा हो गया। नशे में धुत ड्राइवरों ने मारपीट शुरू कर दी। खबर मिलने पर युवक के साथी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। वहीं, किसी ने मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया। इसमें एक युवक सबसे पहले सड़क किनारे से पत्थर उठाकर एक युवक के सिर पर मारते दिख रहा है। इसके बाद मारपीट शुरू होती है। फिलहाल मामले में पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed