फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar in PMS meeting: controversy over video of dance, fight among doctors

पीएमएस की बैठक में हंगामा: डांस के वीडियो पर हुआ विवाद, डॉक्टरों में भिड़ंत

Sun, 25 Oct 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Uproar in PMS meeting: controversy over video of dance, fight among doctors
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में डांस करने वाले डॉक्टर पर धमकाने का आरोप, दी तहरीर

विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल में पीएमएस (प्रांतीय चिकित्सा संघ) की बैठक में उस वक्त हंगामा मच गया जब बीते दिनों सीएचसी के डॉक्टर के डांस वाले वीडियो वायरल का जिक्र छिड़ा। मामला इस कदर बढ़ा कि मारपीट तक की नौबत आ गई। एक डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दिए जाने पर उन्होंने पुलिस में देर शाम तहरीर दे दी। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की भिडंत का मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बीते दिनों एक युवक ने अपनी पत्नी जो सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मी है उसका सीएचसी के डॉक्टर संग प्रेम प्रसंग की शिकायत सीएमओ से की थी। साथ ही, पत्नी के साथ डॉक्टर के डांस का वीडियो वायरल होने की भी बात कही थी। मामले की जांच सीएमओ ने डॉ. सीपी सिंह को सौंपी थी, जिसके बाद उन्होंने वीडियो खोज निकाला। मामले पर अभी दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाने हैं।
विज्ञापन

इधर, शनिवार को कोविड चिकित्सालय में पीएमएस के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें चिकित्सा क्षेत्र को बेहतर बनाए जाने पर चर्चा की जानी थी मगर इसी बीच वायरल वीडियो का प्रकरण शुरू हो गया। डांस करने वाले डॉक्टर ने बैठक में मौजूद एक डॉक्टर पर रंजिशन वीडियो वायरल करने का जिक्र किया तो माहौल विवाद में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। डॉ. ब्रजेश का आरोप है कि डांस करने वाले डॉक्टर ने साथियों के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। शाम को डॉ. ब्रजेश के साथ कई चिकित्सकों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के आपसी विवाद का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है। मामला काफी गंभीर है, शिकायत मिलेगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विनीत शुक्ल, सीएमओ



डॉक्टर सौरभ सिंह और उनके साथियों ने मीटिंग में अभद्रता की। बगैर किसी वजह के जबरन मुझसे उलझ पड़े और फिर जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। - डॉ. ब्रजेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed