Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar at Ramganga Nagar, DD Puram, and CB Ganj substations.

Bareilly News: रामगंगानगर, डीडीपुरम व सीबीगंज उपकेंद्रों पर हंगामा

Sat, 13 Jun 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Ramganga Nagar, DD Puram, and CB Ganj substations.
बरेली। आंधी-बारिश के दो दिन बाद शुक्रवार को भी जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी रही। इसको लेकर शुक्रवार को कानून-व्यवस्था के लिए चुनाैती खड़ी हो गई। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने रामगंगानगर, डीडीपुरम व सीबीगंज उपकेंद्रों का घेराव कर हंगामा किया। रामगंगानगर उपकेंद्र को पूरी तरह ठप करा दिया।
विज्ञापन

रामगंगानगर फीडर से पोषित इलाकों में दो दिनों से आपूर्ति ठप है। यहां की 25 हजार आबादी परेशानी झेल रही है। शुक्रवार सुबह आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया गया लेकिन देररात तक कामयाबी नहीं मिली। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने रात नौ बजे उपकेंद्र का घेराव कर उसे ठप करा दिया। मौके पर पहुंचे मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास करते रहे। देर रात तक गतिरोध जारी रहा।
विज्ञापन

डीडीपुरम उपकेंद्र पर भी रात नौ बजे हंगामा शुरू हुआ। उपभोक्ता माैके पर माैजूद कर्मियों से उलझने लगे। मौजूद कर्मियों ने लाइनमैन की कमी का रोना रोया। 33 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्या सुन ली गई है। लोकल फॉल्ट को ठीक करके आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्रनगर, कृष्णा नगर फेज-2, सुरेश शर्मा नगर में भी रातभर बत्ती गुल रही। इस दौरान दो लाख उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के साथ पानी के संकट से भी जूझना पड़ा। विद्युत निगम ने जिलेभर में दो करोड़ रुपये से अधिक की क्षति का आकलन किया है। विद्युत निगम के दावों के अनुसार, बुधवार की रात आई आंधी से जिले में 500 खंभे, 30 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। पेड़ व टहनियां गिरने से बिजली लाइनों को भी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान सीबीगंज, परसाखेड़ा, दोहना में हुआ है।

महानगर उपकेंद्र के महानगर फीडर से भी दो दिनों से आपूर्ति ठप होने की वजह से करीब 25 हजार आबादी परेशान रही। हरूनगला उपकेंद्र से पोषित सुरेश शर्मा नगर में बुधवार की रात बिजली गुल हुई तो शुक्रवार सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई। राजेंद्रनगर उपकेंद्र पर गुप्ता चौक पर फॉल्ट के कारण बृहस्पतिवार की रात बिजली नहीं आई। दोपहर में भूमिगत केबल आने के बाद मरम्मत हुई, तब जाकर अपराह्न तीन बजे तक आपूर्ति बहाल हो सकी। हरूनगला उपकेंद्र के कृष्णानगर फेज-2 में शुक्रवार की भोर में लाइट गुल हुई तो दोपहर में आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान लोगों को जल संकट से भी जूझना पड़ा। सनराइज कॉलोनी के उपभोक्ता ट्रिपिंग से जूझते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भरतौल फीडर तीन दिन से ठप है। ट्यूलिप टावर के सामने खंभे क्षतिग्रस्त होने से स्टेडियम रोड स्थित कौशांबी एन्क्लेव में दो दिनों से बिजली नहीं आ रही है। चंदना, मुरली धमीजा, नंदा आदि उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed