फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar among students while submitting examination forms

Bareilly News: परीक्षा फॉर्म जमा करने के दौरान विद्यार्थियों का हंगामा

Sat, 19 Oct 2024 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Uproar among students while submitting examination forms
बरेली। बरेली कॉलेज में शुक्रवार को स्नातक और परास्नातक के परीक्षा फॉर्म जमा करने के दौरान काउंटर कम होने पर विद्यार्थियों ने हंगामा किया। इस पर चार अतिरिक्त काउंटर खुलवाए गए।
विज्ञापन

विवि की ओर से स्नातक पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर और परास्नातक पहले व तीसरे सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा की सारिणी जारी कर दी गई है। इसके परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं, वाल्मीकि जयंती के अवकाश के बाद शुक्रवार को कॉलेज खुलने पर विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। छह काउंटर पर छात्र-छात्राओं की कतार लग गई। ऐसे में कुछ विद्यार्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग कतार से निकलकर सीधे खिड़की के पास से फॉर्म जमा कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य ने संभाला मोर्चा
विद्यार्थियों की बढ़ती समस्या की जानकारी मिलने पर प्राचार्य प्रो. ओपी राय काउंटर पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों व काउंटर पर बैठे कर्मचारी से परेशानी का कारण पूछा। भीड़ अधिक होने से उन्होंने तीन अतिरिक्त काउंटर छात्राओं के लिए और एक छात्रों के लिए खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद छात्र-छात्राओं की कतार कम हुई और फॉर्म आसानी से जमा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम में आरडी, विवि तक चक्कर लगे रहे छात्र

विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक का परीक्षाफल काफी समय पहले जारी हो चुका है। इसमें कई विद्यार्थियों के परिणाम में आरडी (रिजल्ट डिटेन्ड) यानी ''''परीक्षाफल रोका गया'''' दिख रहा है। वर्तमान में परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं परीक्षाफल ठीक कराने के लिए विवि के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed