{"_id":"64877a1cef8402691e090d28","slug":"uploaded-obscene-photos-of-the-girl-on-the-porn-site-also-sent-to-friends-bareilly-news-c-4-bly1015-180230-2023-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे की शर्मनाक करतूत: अश्लील साइट पर अपलोड किए युवती के फोटो, दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे की शर्मनाक करतूत: अश्लील साइट पर अपलोड किए युवती के फोटो, दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेजे
Tue, 13 Jun 2023 10:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:27 AM IST
सार
बरेली में एक युवती को अनजान सिरफिरा परेशान कर रहा है। उसने युवती के फोटो एडिट करके अश्लील साइट पर अपलोड कर दिए। इतना ही नहीं युवती और उसके रिश्तेदारों को भी भेजे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में एक सिरफिरे युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने युवती के अश्लील फोटो अश्लील साइट पर अपलोड कर दिए। इसके बाद युवती के दोस्तों और रिश्तेदारों को भी वही फोटो भेज दिया। पीड़िता ने बारादरी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बारादरी क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि नौ जून को किसी ने उसकी अश्लील फोटो बनाकर अश्लील साइट पर अपलोड कर दी। उसे इसकी जानकारी तब हुई जब उस सिरफिरे ने वही फोटो उसके साथियों और रिश्तेदारों को भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 10 साल इश्क और फिर खूनी खेल: पूजा जिसके लिए घर छोड़कर आई, वही बन गया कसाई; बेदर्दी से ली जान
विज्ञापन
आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को मैसेज किया। वह अश्लील बातें करने का दबाव बना रहा था, जिससे वह तनाव में आ गई और काफी डर गई थी। युवती जब ज्यादा परेशान हो गई तो आरोपी को ब्लॉक कर दिया। फिर वह दूसरी फर्जी आईडी बनाकर मैसेज करने लगा।
युवती को भेज रहा मैसेज
परेशान होकर युवती ने पूरी बात परिजनों को बताई। इसके बाद बारादरी थाने में तहरीर दी। युवती ने इंस्टाग्राम पर भेजे मैसेज का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिखाया। पीड़िता ने बताया कि अब भी उसके पास आरोपी के मैसेज आ रहे हैं।ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...
आरोपी युवक बदनामी का डर दिखाकर बातचीत करने का दबाव बना रहा है। आरोपी कौन है, इसके पारे में युवती को भी नहीं पता। बारादरी पुलिस ने अज्ञात शोहदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को पता लगाने का प्रयास कर रही है।