फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Weather feeling of heat in winter season strange attitude of weather seen after seven years

UP Weather: सर्दी के मौसम में गर्मी का अहसास, बरेली में सात साल बाद मौसम के दिखे अजब तेवर

Mon, 03 Feb 2025 12:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 12:43 PM IST
सार

Weather News: बरेली में इस बार दिसंबर के आखिरी हफ्ते और जनवरी के शुरुआती दो सप्ताह में ही ठंड पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार प्रशांत महासागर में ला-नीना की हलचल में कमी होने से ऐसा हुआ है। 

विज्ञापन
UP Weather feeling of heat in winter season strange attitude of weather seen after seven years
गांधी उद्यान में बच्चे व उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल मानसून की शुरुआत में इस बार कड़ाके की ठंड का अनुमान था, लेकिन हुआ उल्टा। बरेली में इस बार दिसंबर, जनवरी में सात साल बाद रात का तापमान कम गिरा और पांच साल के बाद दिन में भी ठंड कुछ कम पड़ी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रशांत महासागर में ला-नीना की सक्रियता कम होने से सारे दावे ध्वस्त हो गए।

विज्ञापन

 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक प्रशांत महासागर से उठने वाली हवा से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता तय होती है और इसी से ठंड का अनुमान लगाया जाता है। महासागर में ला-नीना की सक्रियता इस बार अनुकूल न होने से पूर्वी क्षेत्र और उत्तर भारत में ठंड का असर बीते वर्षों से कम रहा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: 'घर आ जाओ, कोई नहीं है...', रात में महिला के पास आया प्रेमी का कॉल, पति को नशे की दीं गोलियां; फिर हुआ ये
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम रही। न बादल मंडराए और न बारिश हुई। पहाड़ों की हवा के बावजूद चटक धूप से तापमान में बढ़त बरकरार रही। पहाड़ों पर बर्फबारी ने कुछ ही दिन ठिठुरन का अहसास कराया।
 
इस बार बरेली में दिसंबर के आखिरी हफ्ते और जनवरी के शुरुआती दो सप्ताह में ही ठंड पड़ी। इसके चलते औसत तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। दिसंबर में इस वर्ष औसतन अधिकतम 25.3 डिग्री व न्यूनतम 4.4 डिग्री और जनवरी में अधिकतम 19.5 डिग्री व न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस तक ही तापमान रहा। 

Trending Videos

क्या है ला-नीना
ला-नीना प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी भूमध्य रेखीय क्षेत्र में समुद्र की सतह के तापमान के बड़े पैमाने पर ठंडे होने को दर्शाता है। साथ ही, हवा दबाव और बारिश में बदलाव की अहम वजह बनता है। इसकी सक्रियता से ठंड ज्यादा पड़ती है और गर्मी की संभावना कम होती है।
 

35 वर्षों में जनवरी 2024 रहा सबसे ठंडा, वर्ष 2006 सबसे ज्यादा गर्म
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1991 से 2025 तक 35 वर्षों के दरम्यान बरेली में जनवरी 2024 सबसे ठंडा रहा। इस दौरान अधिकतम पारा औसतन 14.4 व न्यूनतम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वजह, प्रशांत महासागर की हलचल और ला-नीना की सक्रियता रही। वहीं, वर्ष 2006 में जनवरी में सबसे ज्यादा गर्मी रही। उस समय अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस औसतन तापमान रहा था। वजह, ला-लीना की अनुकूल सक्रियता में कमी थी। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी 93 फीसदी रही।

जनवरी में पिछले सात साल का औसतन तापमान
वर्ष                 अधिकतम             न्यूनतम
2025                19.5                   9.2
2024                14.4                   7.9
2023                17.3                   7.8
2022                16.7                   8.4
2021                18.2                   8.1
2020                17.5                   8.6
2019                20.5                   6.8
2018                17.7                   6.1
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed