{"_id":"67a05ed233cc31643506f1d4","slug":"girlfriend-alone-killed-the-zari-contractor-in-bareilly-2025-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'घर आ जाओ, कोई नहीं है...', रात में महिला के पास आया प्रेमी का कॉल, पति को नशे की दीं गोलियां; फिर हुआ ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'घर आ जाओ, कोई नहीं है...', रात में महिला के पास आया प्रेमी का कॉल, पति को नशे की दीं गोलियां; फिर हुआ ये
Mon, 03 Feb 2025 12:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:01 PM IST
सार
बरेली में जरी ठेकेदार की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वो बदनाम करने की धमकी देकर उसका शोषण कर रहा था। उससे पीछा छुड़ाने के लिए महिला ने उसकी हत्या की।
विज्ञापन
bareilly murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा में जरी ठेकेदार इकबाल की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया गया। पुलिस ने इकबाल की प्रेमिका को जेल भेज दिया। उसने बताया कि जरी का काम कराने के बहाने इकबाल ने उससे विवाहेत्तर संबंध बना लिए थे। वह बदनाम करने की धमकी देकर उसका शोषण कर रहा था।
परेशान होकर उसने इकबाल के घर जाकर उसकी हत्या कर दी। प्रेमिका के पति को बेकसूर बताया गया है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि गांव घुर समसपुर निवासी जरी ठेकेदार इकबाल अहमद का शव 30 जनवरी की सुबह उसके दरवाजे की सीढ़ियों पर मिला था।
पोस्टमॉर्टम में मौत गला दबाने और सांस रुकने की वजह से होने का पता लगा। शरीर पर चोटों के सात निशान भी मिले। इकबाल की पत्नी शहनाज ने शनिवार को गांव की एक महिला और उसके पति पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक, महिला ने जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि इकबाल उससे साड़ी, सूट की कढ़ाई कराता था। इस दौरान उसके इकबाल के विवाहेत्तर संबंध हो गए थे। इस दौरान उसकी कुछ ऑडियो और वीडियो इकबाल ने सुरक्षित कर लीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाता था।

इकबाल से काफी परेशान थी
बताया कि 29 जनवरी को इकबाल अपने ससुर की बरसी में ससुराल गया था। पत्नी शहनाज़ को मायके में छोड़कर वह घर आ गया था। आरोपी महिला ने बताया कि वह इकबाल से काफी परेशान थी, इसलिए सोच लिया था कि या तो उसे मार देगी या फिर खुद मर जाएगी।

पति को नशे की गोलियां देकर आई
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि रात में इकबाल ने उसे बुलाया था। शाम को ही इकबाल ने नींद की दो गोलियां दीं और कहा कि अपने पति को दे देना। महिला ने रात आठ बजे चाय बनाई जिसमें नशे की गोलियां डालकर पति को पिला दी।

पति फोन देखते-देखते सो गए। तब उसने इकबाल को रात पौने 12 बजे कॉल की। इकबाल ने कहा कि घर आ जाओ, घर पर कोई नहीं है। जब वह इकबाल के घर गई तो इकबाल खिड़की से होकर घर से निकल आया और बाहर चबूतरे पर खड़ा मिला।
सीने पर बैठकर अकेले ही हत्या करने के दावे ने चौंकाया
आरोपी महिला के मुताबिक, इकबाल ने उससे संबंध बनाने की बात कही। उसने बातें करते-करते इकबाल के दोनों हाथों को दबाया और उसके सीने पर बैठ गई। एक हाथ से उसका मुंह दबाया और दूसरे हाथ से गला घोटकर इकबाल की हत्या कर दी। फिर शव दरवाजे की सीढ़ियों पर फेंककर चली गई।

उसने घटना का राज अपने पति को भी नहीं बताया। उसे डर था कि पति को यह पता चला तो उसका घर में रहना मुश्किल हो जाएगा। इसी डर की वजह से उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। हालांकि अकेली महिला ने कैसे हत्या कर शव फेंक दिया, ये सवाल बना हुआ है।