फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Weather changed due to drizzle in Bareilly

UP Weather: बरेली में बूंदाबांदी से बदला मौसम, तराई के जिलों में भी छाए बादल, बारिश की संभावना

Thu, 20 Feb 2025 11:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Feb 2025 11:51 AM IST
सार

UP Weather News : बरेली और पीलीभीत में बीते दो सप्ताह से लगातार धूप खिल रही थी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह मौसम बदल गया। सुबह से ही बादल छा गए। बूंदाबांदी भी हुई। 

विज्ञापन
UP Weather changed due to drizzle in Bareilly
पीलीभीत में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली समेत आसपास के जिलों में बृहस्पतिवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, बदलते मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में गेहूं, लाही और सरसों की फसल लहलहा रही है। मौसम का यह बदलाव फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। किसानों को बारिश के साथ ओलावृष्टि व तेज हवा का डर सता रहा है।

विज्ञापन


बरेली में दो सप्ताह से लगातार धूप खिल रही थी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई। फरवरी में ही मार्च जैसे मौसम का एहसास होने लगा था। लेकिन, बृहस्पतिवार की सुबह बादलों के साथ हुई। शहर से लेकर देहात बूंदाबांदी हुई। 10 बजे तक धूप नहीं निकली। 
विज्ञापन


पीलीभीत-खीरी में भी बदला मौसम 
तराई के मौसम में फिर बदलाव हुआ है। पिछले कई दिनों से सुबह सात बजे ही धूप खिलने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए। बादलों की वजह से सुबह सात बजे अंधेरा जैसा दिख रहा था। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते दिखे। वहीं सर्दी का असर बढ़ने से लोग ऊनी कपड़े पहनकर ही बाहर निकले। बारिश की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP Weather changed due to drizzle in Bareilly
लखीमपुर में बूंदाबांदी से ठंडा हुआ मौसम - फोटो : अमर उजाला
खीरी के मौसम का हाल 
लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम में बदलाव हो गया। आसमान में बादल छा गए। बारिश होने की संभावना जताई गई है। तापमान में भी कमी आई है। सुबह के वक्त जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान से गर्मी का एहसास होने लगा था। 

UP Weather changed due to drizzle in Bareilly
शाहजहांपुर में बादल और धुंध छाई - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में तापमान 10.8 डिग्री
शाहजहांपुर में भी सुबह से बादल छाए रहे। बूंदाबांदी हुई। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उत्तरी हवा चल रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed