फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Up to five people will offer namaz in Idgah-mosques

ईदगाह-मस्जिदों में अधिकतम पांच लोग अदा करेंगे नमाज

Fri, 14 May 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Up to five people will offer namaz in Idgah-mosques
ईदगाह पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सुबह से ही पैरामिलिट्री और पीएसी के साथ ईदगाह और मस्जिदों पर तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन

एसएसपी ने दी सामूहिक कार्यक्रम करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बरेली। ईद की नमाज के दौरान कोविड प्रोटोकॉल न टूटे, पुलिस-प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ही इसकी तैयारी पूरी कर ली। जरूरत के लिहाज से पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी भी मंगा ली गई है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से बात कर यह भी पक्का कर लिया है कि कहीं भी नमाज या कोई और कार्यक्रम सामूहिक तौर पर नहीं होगा।
ईद से पहले पुलिस प्रशासन ने खुफिया अमले के साथ काफी तैयारी की है। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के धर्मस्थलों पर जाकर पहले से तैयारी कर लें। ऐसी व्यवस्था करें कि हर धर्मस्थल पर इमाम, खादिम समेत कमेटी के अधिकतम पांच लोग नमाज पढ़ें। पुलिस शुक्रवार तड़के से ही धर्मस्थलों पर तैनात रहेगी।
विज्ञापन

थानों की पुलिस की मदद करेगी पैरामिलिट्री

बरेली जोन और बरेली पुलिस को एक-एक कंपनी आरएएफ शासन से मुहैया कराई गई है। एडीजी जोन ने एक प्लाटून आरएएफ रामपुर भेज दी है। बरेली पुलिस को एक कंपनी पीएसी भी मिली है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिसकर्मियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। हर थाने की पुलिस अपने क्षेत्र में निगरानी करेगी। होमगार्ड और पीआरडी जवानों की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर ही पढ़नी होगी नमाज: एसएसपी

एसएसपी ने बताया कि जिले के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरुओं और दरगाह प्रमुखों से बातचीत में सहमति बनी है कि ईद पर ईदगाह या मस्जिदों में सामाजिक दूरी के साथ अधिकतम पांच लोग नमाज पढ़ेंगे। बाकी लोग अपने घर में ही नमाज पढ़ेंगे। कोई जलसा नहीं होगा वर्ना रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। पुलिस का प्रयास रहेगा कि ईद की वजह से संक्रमण न फैले। थानों की पुलिस ने अपने इलाकों में मुनादी करके इस बारे में लोगों को बता दिया है।

ईद पर कोरोना से बचें, गले न मिलें: एडीजी

एडीजी ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक है इसलिए सलाह है कि लोग गले न मिलें और कम से कम छह फुट की दूरी रखें। जीवन बचा रहा तो आगे तमाम त्योहार और जश्न मना सकेंगे। शासन का साफ निर्देश है कि कोई कार्यक्रम न हो। जिला काजी, शहर काजी से भी पुलिस अधिकारियों की वार्ता में यह तय हो गया है। उन लोगों ने भी जनता से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed