फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP State Ranking Table Tennis Tournament starts from tomorrow

Bareilly News: यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज कल से

Wed, 21 Aug 2024 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
UP State Ranking Table Tennis Tournament starts from tomorrow
- चार दिवसीय प्रतियोगिता में 28 जिलों के 500 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

बरेली। 11वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल और सेकंड यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार से आगाज होगा। एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परिसर में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसमें 28 जिलों से 500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
एसआरएमएस की ओर से होने वाली चार दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता जिला टेबल टेनिस संघ व उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के निर्देशन में कराई जा रही है। इसे स्टेग ग्लोबल प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन

ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति के अनुसार 75,000 रुपये कैश प्राइज के टूर्नामेंट में वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने 14 आयु वर्ग (बालक-बालिका) में खेलने के लिए प्रविष्टियां आयोजन सचिव के पास भेजी हैं। मुकाबले सुबह आठ बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टर्स कैटेगरी को भी किया शामिल
जिला टेबिल टेनिस संघ के सचिव डॉ. दीपेंद्र कामथान के अनुसार प्रतियोगिता में मास्टर्स कैटेगरी को भी शामिल किया गया है। इसमें 39 वर्ष से अधिक आयु के वेटरन पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पुरुषों की छह कैटेगरी (39+, 49+, 59+, 64+, 69+, 74+) और महिलाओं की तीन कैटेगरी (39+, 49+, 59+) में मुकाबले होंगे। सभी मैच 24 और 25 अगस्त को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 600 से ज्यादा मुकाबले खेले जाएंगे।

ये खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
प्रतियोगिता के यूथ बॉयज में 30वीं वैश्विक रैंकिंग हासिल लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव, गौतमबुद्ध नगर के श्रीधर जोशी, प्रयागराज की सृष्टि जायसवाल, गाजियाबाद की अवनी त्रिपाठी, गाजियाबाद के रौनक सिंह व दिशा, सुल्तानपुर के शिवम चौरसिया, लखनऊ के आयुष बग्गा और लक्ष्य कुमार, गाजियाबाद की सुहानी महाजन व अनिका गुप्ता आदि खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्य निर्णायक उत्तर प्रदेश से देश के पहले रैकेट हैंडलर बने अंतरराष्ट्रीय ब्लू बैज अंपायर अमित सिंह होंगे। उद्घाटन 22 अगस्त को सुबह नौ बजे होगा। समापन 25 अगस्त दोपहर एक बजे पुरस्कार वितरण समारोह से होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed