फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP schools closed due to heavy rain Imd weather Orange alert for 48 hours in Bareilly

Weather: बारिश का दौर जारी... 48 घंटे तक ऑरेंज अलर्ट, यूपी के इस जिले में भी स्कूलों में छुट्टी

Tue, 05 Aug 2025 07:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 07:47 AM IST
सार

Weather Update News: बरेली में लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी है। मंगलवार को तड़के चार बजे से ही बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 48 घंटे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश के चलते आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। 

विज्ञापन
UP schools closed due to heavy rain Imd weather Orange alert for 48 hours in Bareilly
बरेली में लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को दिनभर रुक-रुकक बारिश होती रही। दोपहर तीन बजे तक हल्की और तेज बारिश से शहरवासी तरबतर हुए। मंगलवार को तड़के चार बजे फिर बरसात शुरू हो गई। खराब मौसम के चलते आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। सुबह-सुबह अभिभावकों के फोन पर मैसेज आया तो छुट्टी की जानकारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 86.4 मिमी बारिश हुई। 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की संभावना जता गई है। 

विज्ञापन


रविवार रात भर अनुकूल माहौल बनने से रुक-रुक कर बारिश हुई। न्यूनतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। तापमान में गिरावट होने से बीते दिनों उमस से बेहाल हो रहे लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। सोमवार की सुबह भी बारिश के साथ हुई। 
विज्ञापन


जलभराव से जूझे लोग 
दिनभर रिमझिम और तेज बारिश से शहरवासी सराबोर होते रहे। बारिश के चलते बाजारों में जरूरी कार्य होने पर ही लोग पहुंचे। रोडवेज, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, साहूकारा, बड़ा बाजार, बांस मंडी, श्याम गंज के बाजार में ग्राहकों की संख्या कम रही। सड़कों पर जलभराव होने से लोग दिनभर जूझते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बरेली में बारिश: सड़कों पर सैलाब जैसे हालात... दिनभर जूझे लोग; बाइक समेत नाले में गिरे दो कांवड़िये
 

अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से छह डिग्री कम है। नमी 100 फीसदी दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, मानसूनी पुरवा हवा और पश्चिमी विक्षोभ की प्रतिक्रिया से बारिश के लिए अनुकूल हालात बने हुए हैं। 

रखें सेहत का ध्यान... निकलेगी धूप, उमस करेगी बेहाल
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेयी के मुताबिक, तेज बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव है। सड़कों पर कीचड़ फैल गया है, जिससे मच्छरजनित और जलजनित रोग होने की आशंका है। सेहत के प्रति बेपरवाही से बुखार, उल्टी, दस्त की चपेट में लोग आ सकते हैं। इसलिए ताजा भोजन करें। साफ पानी पीएं। 

रोग की चपेट में आने के 24 घंटे बाद भी तबीयत न सुधरे तो चिकित्सक से संपर्क करें। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से उष्मीय विकिरण से उमस हावी होगी। तब चिपचिपाती गर्मी होगी। साफ सफाई न रखने से त्वचा रोग की आशंका है।

बीते सात दिनों का तापमान और बारिश
तिथि       अधिकतम    न्यूनतम     बारिश (मिमी में)
चार अगस्त  27.3       24.6       86.4
तीन अगस्त  29.8       25.3       9.8
दो अगस्त     30.6       26.6        00
एक अगस्त    33.3      25.5      22.6
31 जुलाई      32.0      24.4     29.1
30 जुलाई       32.8      24.3     10.4
29 जुलाई       30.9       26.0      9.1
(नोट: मौसम विभाग से प्राप्त तापमान डिग्री सेल्सियस में)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed