फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP School Closed News Schools Winter Holidays Extended Due to Cold Shahjahanpur DM Orders

UP: इन जिलों में शीतलहर के चलते स्कूलों में अवकाश बढ़ा, 12वीं तक के स्कूलों के लिए ये है आदेश; जानें नया अपडेट

Sun, 12 Jan 2025 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Jan 2025 11:45 AM IST
सार

यूपी में शीतलहर और घने कोहरे ने बेहाल कर रखा है। शीतलहर के मद्देनजर डीएम ने स्कूलों की छुट्टी और बढ़ा दी दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवा चलने का सिलसिला पिछले काफी दिनों से जारी है। 

विज्ञापन
UP School Closed News Schools Winter Holidays Extended Due to Cold Shahjahanpur DM Orders
UP School Closed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में शीत लहर के चलते मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप की ओर से जारी आदेश के अनुसार कक्षा आठ तक के स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं पूर्व की भांति सुबह दस से अपराह्न तीन बजे तक संचालित होंगी। इस दौरान विद्यालयों में ठंड से बचाव पर्याप्त प्रबंध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। 
विज्ञापन


सीजन की सबसे ठंडी रही शुक्रवार की रात
सीजन की सबसे ठंडी शुक्रवार की रात रही। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को बूंदाबांदी होने के आसार बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना हैं। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट हुई।

 

डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को उत्तर दिशा से हवा चल रही है। रात में मौसम बदलने की संभावना हैं। रविवार को बूंदाबांदी होने के आसार बन रहे हैं। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
 

आगरा और मथुरा में 14 जनवरी तक की छुट्टी
आगरा और मथुरा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 14 जनवरी, 2025 तक बंद रहेंगे। मौसम की बदलती परिस्थितियों के कारण स्कूलों को फिर से खोलने के समय में बदलाव हो सकता है। कठोर सर्दियों के मौसम में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये उपाय किए जा रहे हैं।

 

इंटर तक की कक्षाएं स्थगित
लखीमपुर खीरी के डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। जारी आदेश में डीआईओएस ने बताया कि ठंड के कारण सभी बोर्डों की नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगी। हालांकि, यदि किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में प्रायोगिक परीक्षाओं या प्री-बोर्ड परीक्षाओं का समय पहले से तय किया गया है, तो हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को समय से बुलाने की अनुमति दी गई है।

लखनऊ में भी आठवीं तक के स्कूल बंद
शीतलहर के चलते लखनऊ में कक्षा आठ तक के स्कूल बंद करने का भी आदेश दे दिया गया है। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों के समय में बदलाव करने को लेकर भी जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि 9वीं और 12वीं के बच्चे 10 से 3 बजे तक पढ़ाई करेंगे। वहीं, आठवीं तक के सभी सरकारी और पब्लिक स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।

अन्य जिलों में भी 14 तक स्कूल बंद
इसके बाद फर्रुखाबाद के डीएम डॉ वीके. सिंह की ओर से भी इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया। जिसमें जिले के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया था। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि ठंड के चलते यह निर्णय लिया गया है। वहीं, अंबेडकर नगर में डीएम ने 4 जनवरी को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। बता दें कि इससे पहले बेसिक स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां पहले ही घोषित की जा चुकी है। प्रदेश के बेसिक स्कूल 14 जनवरी तक बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed