फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Up School Closed In Bareilly Till 13 September Due To Heavy Rain

Weather Update: बरेली मंडल में बारिश का क्रम जारी, खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, अलर्ट जारी

Fri, 13 Sep 2024 10:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 10:35 AM IST
सार

बारिश से दो दिन और राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बारिश की संभावना को देखते हुए बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में आठवीं तक और बदायूं में 12वीं तक के स्कूल का शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
Up School Closed In Bareilly Till 13 September Due To Heavy Rain
बरेली में गुरुवार दिनभर बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में बारिश अब आफत बन गई है। गुरुवार को दिनभर बारिश होती रही। रात में भी यह क्रम नहीं थमा। शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। दो दिन और राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है। बारिश की संभावना को देखते हुए बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार को आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं बदायूं में डीएम के आदेश पर 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 
विज्ञापन

Up School Closed In Bareilly Till 13 September Due To Heavy Rain
Bareilly Weather - फोटो : अमर उजाला
बरेली में 90 मिमी बारिश 
बरेली में इस वर्ष सितंबर में पहली बार 24 घंटे में 90 मिमी की रिकॉर्ड बारिश से शहरवासी तरबतर हुए। इससे पहले वर्ष 2008 में सितंबर में 24 घंटे में 90 मिमी से ज्यादा बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट से शहरवासियों ने जहां राहत की सांस ली, वहीं बदइंतजामी, बिजली कटौती और जलभराव जैसी समस्याओं से भी उनको जूझना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Up School Closed In Bareilly Till 13 September Due To Heavy Rain
तेज हवा से गन्ने की फसल गिरी - फोटो : अमर उजाला

बारिश से फसलों को नुकसान 
शाहजहांपुर जिले में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। गन्ने से लेकर धान की अगेती फसल को काफी नुकसान हुआ है। सड़कें भी जलमग्न हो गईं। बिजली गुल रहने से पीने का पानी का संकट भी लोगों को झेलना पड़ा। 24 घंटे में 43 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते शुक्रवार को आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन

बदायूं में 12वीं तक के स्कूल बंद 
बदायूं जिले में 24 घंटे में 55.25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। गुरुवार को तेज बारिश से शहर के नाले-नालियां भी लबालब हो गईं। कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश का अनुमान जताया है। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार की देर रात स्कूलों के अवकाश का आदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को शुक्रवार को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed