{"_id":"60f085d58ebc3e49c4242027","slug":"up-s-kanwariyas-should-not-cross-uttarakhand-border-bareilly-news-bly453200223","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बॉर्डर पार न करें यूपी के कांवड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बॉर्डर पार न करें यूपी के कांवड़िया
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
ऊधमसिंह नगर के एसएसपी ने बरेली के कप्तान से की बात
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर रोक लगी हुई है। इसे लेकर एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने बृहस्पतिवार को बरेली एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से फोन पर बात की। कहा, बहेड़ी की ओर से कांवड़िया उत्तराखंड में प्रवेश न करें।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए हरी झंडी दे दी है। हालांकि इसका स्वत: संज्ञान लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। मगर इस पर अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। वहीं, उत्तराखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। इसे लेकर एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने एसएसपी बरेली से बृहस्पतिवार को फोन पर बात की। कहा, उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर रोक है, ऐसे में ध्यान रखा जाए कि बहेड़ी की ओर से कांवड़िया जल लेने के लिए उत्तराखंड में प्रवेश न करें।