फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Up roadways 650 buses deployed on various routes in Bareilly region

UP Roadways: त्योहार पर यात्रियों को न हो दिक्कत... बरेली परिक्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर लगाई गईं 650 बसें

Wed, 15 Oct 2025 10:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 10:41 AM IST
सार

त्योहारों पर यात्रियों को घर आने और जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए रोडवेज ने विशेष व्यवस्था की है। बरेली परिक्षेत्र में 650 बसों को विभिन्न मार्गों पर लगाया गया है। इसके साथ ही चालक और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
Up roadways 650 buses deployed on various routes in Bareilly region
डिपो में खड़ी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली व छठ का त्योहार मनाने के लिए घर लौटने वालों को परेशानी से बचाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चालकों व परिचालकों की छुट्टियां रद्द करने के साथ ही बरेली परिक्षेत्र में 650 बसों को विभिन्न मार्गों पर लगाया गया है। 18 से 30 अक्तूबर तक जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक है, वहां बसों के फेरों को बढ़ाया गया है।  

विज्ञापन


दिवाली को लेकर बुधवार से भीड़ बढ़ने का अनुमान है। सबसे ज्यादा भीड़ त्योहार से एक से दो दिन पहले रहेगी। त्योहार निपटने के बाद वापसी का सिलसिला शुरू होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


दिल्ली, नोएडा, लखनऊ सहित अन्य बड़े शहरों में काम करने वाले लोगों को बरेली आने के बाद स्थानीय मार्गों पर बसों की कमी का सामना न करना पड़े इसको लेकर बदायूं, शाहजहांपुर, टनकपुर, पीलीभीत मार्ग की बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। यही नहीं एआरएम व स्टेशन मास्टर भी यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों के मार्ग में परिवर्तन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली डिपो को छह, रुहेलखंड डिपो को मिलीं चार नई बसें  
दिवाली से पहले ही बरेली डिपो को छह नई बसें मिल चुकी हैं। रुहेलखंड डिपो की चार नई बसों को लेकर आने के लिए भी चालकों को भेजा गया है। ये बसें बुधवार तक आने की उम्मीद है। दिवाली के दौरान चारों डिपो के एआरएम की ड्यूटी भी स्टेशनों पर रहेगी। लखनऊ से आए निर्देशों के तहत बरेली-कटरा मार्ग पर जाम, दुर्घटना आदि के चलते संचालन अवरुद्ध न हो, इसके लिए आरएम दीपक चौधरी क्रेन सहित अन्य इंतजाम कराएंगे। गाजियाबाद, मेरठ रूट पर भी अलग-अलग आरएम को जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। 

स्टाफ के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना 
18 से 30 अक्तूबर तक ड्यूटी करने वाले जो चालक-परिचालक प्रतिदिन निर्धारित 300 किलोमीटर की दूरी अर्जित करेंगे, उन्हें 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 13 दिन के 5850 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निर्धारित किलोमीटर से अधिक चलने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर हिसाब से रुपये मिलेंगे। कार्यशाला कर्मियों को भी प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई है। 

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। बसों की कमी भी नहीं होने दी जाएगी। अगर स्टाफ बिना अनुमति के गैरहाजिर होता है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed