{"_id":"6ae85b8b3da2985103068baa","slug":"cbganj-so-and-two-other-sub-inspectors-suspended-for-negligence-in-bareilly-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: जनसुनवाई में लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत तीन दरोगा निलंबित, एसएसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: जनसुनवाई में लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत तीन दरोगा निलंबित, एसएसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश
Mon, 02 Nov 2026 03:14 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:14 PM IST
सार
जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर सीबीगंज थानाध्यक्ष समेत तीन दरोगाओं पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने इन तीनों को निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में जनसुनवाई में लापरवाही और पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई न करना सीबीगंज थाना पुलिस को भारी पड़ गया। सिर में गंभीर चोट होने के बावजूद पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज न करने के मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने सीबीगंज थानाध्यक्ष समेत तीन दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस कार्यालय से दिए गए निर्देश, फिर भी दर्ज नहीं की रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, सीबीगंज थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने 27 अक्तूबर को थाने पहुंचकर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 29 अक्तूबर को पुलिस कार्यालय से निर्देश दिए जाने के बावजूद पीड़िता के सिर में गंभीर चोट होने पर भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

विभागीय जांच के आदेश
मामले में जनसुनवाई के प्रति लापरवाही और पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने की बात सामने आने पर एसएसपी ने कार्रवाई की। निलंबित होने वालों में सीबीगंज थानाध्यक्ष विनोद सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार और उप निरीक्षक अश्वनी शर्मा शामिल हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।