{"_id":"5d8093ad8ebc3e013a3e3912","slug":"up-private-school-director-caught-red-handed-assaulting-girl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छोटी बच्चियों के साथ गंदी हरकतें करते धराया स्कूल संचालक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छोटी बच्चियों के साथ गंदी हरकतें करते धराया स्कूल संचालक, गिरफ्तार
Tue, 17 Sep 2019 01:35 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
खुलासा होते ही हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल के संचालक की बेहद शर्मनाक करतूत सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के नईसराय मोहल्ला स्थित स्कूल के संचालक को छोटी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
विज्ञापन
खबर है कि आरोपी संचालक पहले भी स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों को साथ गलत काम करता था। इस संबंध में कुछ बच्चियों ने अपने घर वालों को भी बताया था, लेकिन कटरा मोहल्ला ब्रहमपुर निवासी एक बच्ची की शिकायत के बाद परिवार वालों के सख्त कदम उठाने का कारण आरोपी का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
बच्ची ने अपने परिजनों से आरोपी संचालक की शिकायत की थी, जिसके बाद मंगलवार सुबह उसके परिजन अचानक स्कूल पहुंचे और संचालक को रंगे हाथों दबोच लिया गया।
सच सामने आते ही आसपास के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को कोतवाली ले गई। पुलिस मामले की पूरी छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन