फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Sanghamitra says if top leadership sent him to Mainpuri lotus would bloom there too

UP: इस सीट से लड़ेंगी संघमित्रा? मुलायम सिंह के गढ़ में खिलाएंगी कमल, पिता स्वामी प्रसाद के बयान पर कही ये बात

Wed, 10 Apr 2024 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Apr 2024 10:41 AM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत के बाद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि अगर शीर्ष नेतृत्व ने मैनपुरी भेजा तो वहां भी कमल खिलेगा। बदायूं की जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगी। यह मेरा परिवार है और रहेगा।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Sanghamitra says if top leadership sent him to Mainpuri lotus would bloom there too
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेतृत्व के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से चुनाव मैदान में उतारने की चर्चा पर सांसद संघमित्रा मौर्य का कहना है कि अगर पार्टी ने उन्हें मैनपुरी भेजा तो वहां भी कमल खिलेगा। वह सोमवार को यहां पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आगमन के दौरान पत्रकारों से बात कर रही थीं। 
विज्ञापन


बदायूं से चले जाने के सवाल पर बोलीं- यह कहना गलत है। वह हर वक्त बदायूं में उपलब्ध हैं। बदायूं की जनता उनका परिवार है और रहेगी। भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य के दो अप्रैल को बदायूं क्लब में मुख्यमंत्री के लिए सजे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के मंच पर आंसू छलक गए थे। तब सियासी हलकों में यह कहा गया कि टिकट कटने का दर्द है, जो आंसू बनकर छलका है। 
विज्ञापन


हालांकि बदायूं में पार्टी प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के चुनाव-प्रचार में उनकी लगातार सक्रियता दिखी। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी यहां पार्टी कार्यालय पर पहुंचे तब भी सांसद मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत के बाद संघमित्रा मौर्य ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। कहा, अगर शीर्ष नेतृत्व मैनपुरी भेजता है, तो वहां भी कमल खिलेगा। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि आप कई दिनों से चुनाव प्रचार में नहीं दिख रहीं। क्या बदायूं छोड़कर चली गईं। 
Trending Videos

इस पर सांसद ने कहा कि यह कहना गलत है। बदायूं मेरा परिवार हैृ और रहेगा। बेटी बनकर बदायूं के लोगों की सेवा की है। इस धर्म को आजीवन निभाती रहूंगी। संघमित्रा ने कहा कि राजनीति में उनके जैसे स्पष्ट नेता विरले ही हैं। वह जो कहती हैं, वह करती हैं। उससे कभी पलटती नहीं हैं। 


 

पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटी कहने में शर्म आने संबंधी बयान पर कहा कि उस वक्त उन्होंने क्या सोच कर बयान दिया होगा, इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगी। राजनीति अपनी जगह है और परिवार अपनी जगह। वह दोनों को साथ लेकर चल रही हैं। रिश्तों को कोई खत्म नहीं कर सकता। पत्रकार वार्ता के दौरान एमएलसी कुंवर महाराज सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed