{"_id":"62380cf5e6ee0d035935fc48","slug":"up-election-2022-woman-evicted-from-home-in-bareilly-voting-for-bjp-also-threatened-with-triple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा को वोट देने पर महिला को घर से निकाला, तीन तलाक की धमकी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा को वोट देने पर महिला को घर से निकाला, तीन तलाक की धमकी भी दी
Mon, 21 Mar 2022 11:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:32 AM IST
सार
भाजपा को वोट देने से नाराज उजमा अंसारी को घर से निकाल दिया गया है। इसके साथ ही उसे तलाक की धमकी दी गई है। उजमा की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक महिला का आरोप है कि भाजपा को वोट देने पर उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया। साथ ही तलाक देने के धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भाजपा को वोट नाराज एजाजनगर गौंटिया निवासी उजमा अंसारी को घर से निकाल दिया। पति ने तलाक की धमकी दी है। उजमा की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पति के साथ वह किराये के मकान में रह रही थी
उजमा पुलिस को बताया जनवरी 2021 को एजाजनगर गौंटिया के तस्लीम अंसारी से उनका निकाह हुआ था। पति के साथ वह किराये के मकान में रह रही थी। 12 फरवरी उनके पति के मामू तैयब ने उनके घर आकर सपा को वोट को देने को कहा।
विज्ञापन
पति को बुलाकर उन्हें तलाक की धमकी दिलाई
14 फरवरी को जब वह मतदान करके घर पहुंची तो तैयब और देवर आरिफ उनके घर पहुंचे। उनसे पूछा, कि वोट किसे दिया। उन्होंने जवाब दिया कि तीन तलाक कानून बनाने और गरीबों को राशन देने कारण उन्होंने भाजपा को वोट दिया है। इस पर नाराज होकर दोनों ने पति को बुलाकर उन्हें तलाक की धमकी दिलाई।
विज्ञापन
फिर 11 मार्च को उन्हें घर से निकाल दिया। धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो तलाक देने के साथ ही उनके भाई की हत्या कर दी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।